TRENDING TAGS :
Salman Khan नहीं करेंगे Bigg Boss 20 होस्ट उनकी जगह ली रोहित शेट्टी ने, धमकी मिलने के बाद
Bigg Boss 20 Rohit Shetty Host: बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर पर जहाँ हर किसी को सलमान खान का इंतजार रहता है, ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी करेंगे होस्ट
Bigg Boss 20 Rohit Shetty Host (Image Credit-Social Media)
Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 को कई सालों से लगातार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा है। शो में कुछ भी होता है, उसकी वजह से दर्शकों को वीकेंट के वॉर का इंतजार रहता है कि इस वीकेंट के वॉर पर सलमान खान का क्या फैसला होगा। तो वहीं पिछले हफ्ते नकुल की लड़ाई बिग बॉस 20 में काफी चर्चा में रही कहा जा रहा था कि नकुल बिग बॉस 20 में री-एंटर होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ वीकेंट के वॉर पर सलमान खान ने घरवालों की तारीफ की और कहा की आपने मिलकर अच्छा फैसला लिया। इस घर में हिस्सा की जगह नहीं है। तो वहीं अब जाकर ये खबर आ रही है कि सलमान खान बिग बॉस 20 होस्ट नहीं करेंगे।
सलमान खान बिग बॉस 20 होस्ट नहीं करेंगे (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Rohit Shetty Replace Salman Khan As A Host)-
बिग बॉस 20 में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, सलमान खान के अगले हफ्ते के वीकेंड का वार में न आने की खबर के साथ, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के होस्ट बनने की बात कही जा रही है। क्या रोहित का स्टाइल शो में एक नई एनर्जी लाएगा। रोहित शेट्टी को पहले भी बिग बॉस होस्ट करते हुए देखा जा चुका है, जब सलमान खान मौजूद नहीं रहते हैं, तब उनकी जगह रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते हैं।
ये खबर उस समय आई जब रविवार को टाइगर श्रॉफ पर गोलियाँ चलाई गई। और उसके बाद ऑडियो जारी कर सलमान खान को धमकी दी गई। जो सलमान खान से रिश्ता रखेगा उसके साथ यही होगा। इसके अलावा सलमान खान को फिर से चोट पहुँचाने की धमकी दी गई है। तो वहीं सलमान खान ने इन सब मुद्दों पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। कल उनको एयरपोर्ट पर भारी सिक्योरिटी के साथ देखा गया था। हो सकता है कि सलमान खान अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के नाते बिग बॉस 20 होस्ट नहीं कर पा रहे हो क्योंकि उनको धमकियाँ पहले भी मिलती रही हैं लेकिन उन्होंने काम किया है।


