TRENDING TAGS :
Salman Khan-Nayanthara: सलमान खान-नयनतारा की मॉन्स्टर में दो दमदार एक्टर्स की एंट्री, सुन झूमे फैंस
Salman Khan-Nayanthara Film: सलमान खान और नयनतारा की फिल्म मॉन्स्टर में बॉलीवुड जगत के दो दमदार एक्टर्स की एंट्री हो गई है, आइए जानते है वो कौन हैं।
Salman Khan-Nayanthara Film Monster
Salman Khan-Nayanthara Film Monster: सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म मॉन्स्टर को लेकर चर्चाओं में हैं, फिल्म की शूटिंग की जा रही है, बता दें कि इस फिल्म के टाइटल का मेकर्स द्वारा अब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, हालांकि जब फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई थी, तब मेकर्स ने इसे SVC63 नाम दिया था, वहीं बीते दिन ही खबरें आईं कि सलमान खान की इस फिल्म का टाइटल मॉन्स्टर रखा जाएगा, लेकिन अब तक मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर टाइटल का खुलासा नहीं किया है। वहीं इसी बीच फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक नई अपडेट मिली है, जिसके मुताबिक इंडस्ट्री के दो बेहतरीन एक्टर्स की फिल्म की एंट्री हो चुकी है, आइए जानते है वो कौन हैं।
सलमान खान-नयनतारा की फिल्म में इन दो एक्टर्स की एंट्री
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म मॉन्स्टर को बहुत ही ग्रैंड लेवल पर बनाया जा रहा है, वहीं अब इस फिल्म में दो शानदार एक्टर्स की एंट्री हो गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता रोनित रॉय और अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने इस फिल्म की स्टार कास्ट को ज्वाइन कर लिया है। रोनित रॉय और सीमा बिस्वास की एंट्री ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है, पहले ही फिल्म में इतनी बेहतरीन स्टार कास्ट है और अब इन दोनों एक्टर्स की एंट्री ने इसे और भी रोचक बना दिया है।
फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म मॉन्स्टर में बेहतरीन कलाकारों की टुकड़ी नजर आएंगी, अभिनेता जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, अनिल कपूर, राहुल देव, मुजम्मिल इब्राहिम, सागरिका घाटगे और अरविंद स्वामी जैसे एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं। सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी इस फिल्म में देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, पहली बार दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहें हैं। खबरें तो यह भी है कि सलमान खान का इस फिल्म में डबल रोल हो सकता है, जी हां! हीरो के साथ ही सलमान खान ग्रे शेड रोल में भी नजर आ सकते हैं। सलमान खान की इस फिल्म को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जो एक मास एंटरटेनर एक्शन फिल्म होने वाली है। फिल्म का निर्देशन वामसी पेडिपल्ली कर रहें हैं, दिल राजू फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, ये फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


