Rubina Dilaik New Movie: रूबीना दिलाइक की नई फिल्म मकतूब का हुआ ऐलान, जाने रिलीज डेट

Maktoob Movie Release Date: रूबीना दिलैक राजपाल यादव की नई फिल्म मकतूब की अनॉउंसमेंट कर दी गई है, चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 26 July 2024 8:10 AM GMT
Rubina Dilaik Movie Maktoob Release Date, Cast
X

Rubina Dilaik Movie Maktoob Release Date 

Rubina Dilaik Movie Maktoob: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर Rubina Dilaik जिनकी फैन फॉलोईंग काफी ज्यादा है। इनके फैंस को उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। बिग बॉस से निकलने के बाद रूबीना दिलैक ने कई सारे म्यूजिक एलबम और रियलटी सो में काम किया है। इसके अलावा रूबीना दिलैक ने राजपाल यादव के साथ Ardh Movie में काम किया था। जोकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। अब जाकर रूबीना दिलैक और राजपाल यादव एक और प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में

रूबीना दिलैक मकतूब मूवी (Rubina Dilaik Maktoob Movie Release Date)-

रूबीना दिलैक पिछले साल ही दो बच्चियों की माँ बनी है। जिसके बाद उन्होंने अपना एक पोडकास्ट शो यूट्यूब पर शुरू किया था। जिसपर वो सेलेब्स को बुलाकर उनके निजी जीवन से संबंधित चीजों के बारे में पूछती हैं। उनका ये पोडकॉस्ट शो दर्शक काफी पसंद करते हैं। अब जाकर रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैंं। बता दे कि राजपाल यादव और रूबीना दिलैक की फिल्म Ardh जोकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। उसके डायरेक्टर एक बार फिर से रूबीना दिलैक और राजपाल यादव के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसका नाम मकतूब रखा गया है।

इस फिल्म की शूटिंग पर काम अगस्त के महीने में शुरू कर दिया जाएगा। तो वहीं फिल्म Maktoob इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। तो वहीं खबरों कि माने तो ये फिल्म अगले साल यानि 2026 तक रिलीज होगी।

मकतूब मूवी कास्ट (Maktoob Movie Cast)-

मकतूब मूवी को डायेरक्ट किया है पलाश मुंच्चल ने तो वहीं फिल्म में राजपाल यादव, रूबीना दिलैक और नौ स्पेशल किड्स मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

मकतूब मूवी की कहानी क्या है (Maktoob Movie Story In Hindi)-

रूबीना दिलैक और राजपाल यादव की फिल्म मकतूब की कहानी स्पेशल चाइल्ड के जीवन पर आधारित है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story