TRENDING TAGS :
Anupamaa के सेट पर Rupali Ganguly के साथ हुआ हादसा
Rupali Ganguly Injured: मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि रूपाली गांगुली को अनुपमा के सेट पर कुत्ते ने काट लिया|
Rupali Ganguly Injured
Rupali Ganguly Injured: स्टार प्लस पर आने वाले मोस्ट लव्ड शो अनुपमा सीरियल में अनुपमा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं अभिनेत्री रूपाली गांगुली चर्चाओं में आ चुकीं हैं। दरअसल सुनने में आ रहा है कि रूपाली गांगुली के साथ अनुपमा सीरियल के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि रूपाली गांगुली को अनुपमा के सेट पर कुत्ते ने काट लिया, यह खबर सुन फैंस परेशान हो उठे थे, वहीं अब यह भी पता चल चुका है कि रूपाली गांगुली ठीक हैं या नहीं।
रूपाली गांगुली हुईं अनुपमा के सेट पर घायल
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा रूपाली गांगुली जानवरों से बहुत प्यार करतीं हैं, उन्हें अक्सर ही अनुपमा के सेट पर मौजूद कुत्तों के साथ समय बिताते देखा जाता है, अनुपमा सेट पर मौजूद सभी कुत्ते रूपाली गांगुली के साथ बेहद फ्रैंक हो गए हैं। वहीं आज खबर आई कि शूटिंग के दौरान रूपाली गांगुली पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया है, यह खबर सामने आई और उनके फैंस परेशान हो उठे, सभी यह जानना चाह रहे थे कि रूपाली गांगुली ठीक है या नहीं। वहीं अब रूपाली गांगुली ने खुद वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।
रूपाली गांगुली अनुपमा के सेट से लाइव आईं, और उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया। रूपाली गांगुली ने मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया, उन्होंने कहा कि पता नहीं कौन ऐसी अफवाहें उड़ाता है। रूपाली गांगुली ने कहा कि ये अब तक सबसे बुलशिट खबर है, जो मैंने पढ़ी है। उन्होंने अनुपमा के सेट की झलक भी दिखाई, जहां उनके आस पास ढेर सारे कुत्ते दिखाईं दे रहें हैं। आज तक काफी कुछ मेरे बारे में लिखा गया है, लेकिन मैंने रिस्पॉन्ड नहीं दिया, मैं अपने काम में रहतीं हूं, इस वजह से मैं इन बातों में ध्यान नहीं देती। कम से कम बेजुबानों को तो बख्श दो। मतलब आप उनके बारे में लिख रहे हो, जो अपनी सफाई भी नहीं दे सकते। मुझे नहीं पता ये किसके दिमाग की उपज होती है, जो आप लोग ऐसी कहानी बनाकर छाप देते हैं, जो मर्जी में आता है आप लोग छाप देते हैं, एटलीस्ट कॉल करके हमसे पूछिए तो। अनुपमा लाइव वीडियो में बुरी तरह भड़कीं नजर आईं।


