S. Janaki Death: कौन थीं गायिका एस. जानकी? परिवार में कौन-कौन, पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य

S. Janaki Death: दिग्गज गायिका एस. जानकी का मैसूर में 88 साल की उम्र में निधन हो गया, आइए जानते हैं उनके बारे में।

Shivani Tiwari
Published on: 12 July 2026 9:45 AM IST
S. Janaki Death
X

S. Janaki Death

S. Janaki Death: हिंदी सिनेमा की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक मशहूर गायिका एस. जानकी का निधन हो गया है। एस. जानकी साउथ इंडिया की 'नाइटिंगेल' के नाम से दुनिया भर में मशहूर थीं, लोग उन्हें प्यार से जानकी अम्मा भी कहकर बुलाते थे। उनके निधन से सिर्फ साउथ जगत में ही नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है, सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले और सेलिब्रिटीज भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं।

कौन थीं एस. जानकी

गायिका एस. जानकी का पूरा नाम सिष्टला श्रीराममूर्ति जानकी था, उनका जन्म 23 अप्रैल 1938 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पल्लापटला गांव में हुआ था। एस जानकी की मातृभाषा तेलुगु थी, लेकिन वे तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भी आसानी से बोल व लिख लेती थीं, सिर्फ यहीं नहीं! उन्होंने इन सभी भाषाओं में गाना भी गाया था। एस. जानकी ने 1957 में तमिल फिल्म 'विधियिन विलायट्टू' से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे-धीरे उन्होंने अपनी गायिकी से दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली। एस. जानकी दुनियाभर में साउथ इंडिया की नाइटिंगेल के नाम से जानते है। एस. जानकी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में करीब छह दशकों से अधिक समय तक राज किया और अपने इतने लंबे करियर में लगभग 20 भाषाओं में 48,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए, लेकिन सबसे अधिक गाने उन्होंने कन्नड़ और मलयालम में ही रिकॉर्ड किए थे। बता दें कि उन्होंने 2016-17 में उम्र के कारण मंच और फिल्मों में नई रिकॉर्डिंग करने से संन्यास ले लिया था।


एस. जानकी को मिले थे चार नेशनल अवॉर्ड

एस. जानकी ने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था, अपने गानों के लिए उन्हें कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। जी हां! एस. जानकी को चार बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं उन्हें 2013 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था, लेकिन उन्होंने अवॉर्ड लेने से मना कर दिया, क्योंकि उनका कहना था कि यह सम्मान उन्हें बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था और अब इस उम्र में आकर पद्म भूषण लेने का कोई औचित्य नहीं है।

एस. जानकी के परिवार में कौन-कौन

एस. जानकी के परिवार के बारे में बताएं तो उन्होंने 1959 में वी. रामप्रसाद से शादी की थी। वी. रामप्रसाद एक ऑडियो व्यवसायी थे, उन्होंने एस. जानकी के संगीत करियर में उनका पूरा साथ दिया। वहीं 1997 में एस. जानकी के पति दुनिया छोड़ गए, कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। एस. जानकी और वी. रामप्रसाद के एक बेटे मुरली कृष्ण थे, जो अपने पिता की तरह ही ऑडियो व्यवसाय चलाते थे, लेकिन इसी साल 2026 में उनका भी निधन हो गया। 65 वर्ष के मुरली कृष्ण लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस समय एस. जानकी के परिवार में सिर्फ उनकी पोती है, जिसका नाम अप्सरा वैदुला है।

एस. जानकी की कुल संपत्ति

गायिका एस. जानकी की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 537 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। उन्होंने 537 करोड़ का साम्राज्य अपने दम पर खड़ा किया, फिल्मों में गानों को आवाज देने के साथ ही भारत और विदेशों में ढेरों लाइव कॉन्सर्ट और स्टेज शो किए, साथ ही रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी काफी निवेश किया।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story