TRENDING TAGS :
Velpari Cast: एस. शंकर की वेलपरी की कास्ट फाइनल, धनुष समेत ये एक्टर्स होंगे हिस्सा
Velpari Cast: निर्देशक एस. शंकर अपनी फिल्म वेलपरी को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं अब इस फिल्म की स्टार कास्ट से जुड़ी दिलचस्प अपडेट सामने आई है, आइए जानते हैं।
Velpari Star Cast (Photo- Social Media)
Velpari Cast: निर्देशक एस. शंकर अपनी फिल्म वेलपरी को बहुत ही बड़े पैमाने पर बना रहें हैं, वेलपरी एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है, जिसे बनाने के लिए मेकर्स खून-पसीना एक कर रहें हैं। जी हां! एस. शंकर की वेलपरी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, ऐसे में वे अपनी इस फिल्म पर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रहें हैं, अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने ड्रीम टीम को भी कास्ट किया है, आइए जानते हैं कि वेलपरी फिल्म में कौन से एक्टर्स नजर आएंगे।
वेलपरी स्टार कास्ट
एस. शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपरी से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस नजरें गड़ाए बैठे हैं, वहीं अब फिल्म की स्टार कास्ट से जुड़ी बेहद शानदार अपडेट मिली है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एस. शंकर की वेलपरी में धनुष के साथ ही अजय देवगन, साई पल्लवी और रवि तेजा जैसे बेहतरीन एक्टर्स होंगे, हालांकि मेकर्स ने अब तक स्टार कास्ट पर पक्की मुहर नहीं लगाई है, लेकिन मीडिया गलियारों में चर्चाएं हैं कि स्टार कास्ट फाइनल हो गई है, और मेकर्स जल्द ही ऑफिशियल ऐलान भी करेंगे।
बताते चलें कि, पहले खबरें आईं थीं कि रणवीर सिंह और विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन अब जो ताजा अपडेट मिली है, उसके मुताबिक धनुष, अजय देवगन, साई पल्लवी और रवि तेजा का नाम फाइनल हो गया है। वहीं साई अभ्यंकर म्यूजिक कंपोज़र होंगे।
कब शुरू होगी वेलपरी की शूटिंग
एस. शंकर की वेलपरी को बहुत ही ग्रैंड लेवल पर बनाया जा रहा है, फिलहाल अभी प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है, वहीं स्क्रिप्ट का काम पूरी तरह से खत्म हो चुका है। खबर तो है भी है कि इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जाएगा। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी तमिल संगम साहित्य के दौर के महान और परोपकारी आदिवासी राजा वेल पारी के जीवन पर आधारित होगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि राजा वेल पारी ने अपनी वीरता के दम पर तीन शक्तिशाली राजवंशों—चेर, चोल और पांड्य के संयुक्त आक्रमण और प्रतिरोध का डटकर सामना किया था। इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू की जाएगी, इसके बारे में अब तक कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।


