Sachin Tendulkar की बहू का ये वीडियो देख लोगों ने कहा- सास और ननद ने कुछ कहा होगा

Sachin Tendulkar Daughter In Law Video: सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी बहू सानिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल बालकनी ने झांकती आई नजर

Shikha Tiwari
Published on: 24 April 2026 2:37 PM IST
Sachin Tendulkar Birthday
X

Sachin Tendulkar Daughter In Law Saaniya Chandhok Video (Image Credit-Social Media)

Sachin Tendulkar Birthday: भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर चर्चाओं में छा गए हैं। बता दे आज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है। सचिन तेंदुलकर ने अपना 53वां जन्मदिन मीडिया के साथ मनाया। जिसकी वीडियोज भी सामने आई है। इस दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी भी नजर आई हैं। तो वहीं सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी बहू सानिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया छांकती नजर आई बालकनी से वीडियो हुआ वायरल (Sachin Tendulkar Daughter In Law Saaniya Chandhok Video)-

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 में हुआ है। आज वो अपना 53वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। तो वहीं मीडिया भी सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर नजर आई। इस दौरान Sachin Tendulkar अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ पैप्स के साथ केक काटते हुए नजर आए। इन सबके बीच सचिन तेंदुलकर की नई-नवेली दुल्हन सानिया चंडोक बालकनी से झांकती हुई नजर आई। वो ये सारा नजर ऊपर से देख रही थी। उसी दौरान मीडिया ने उनको अपने कैमरों में कैद कर लिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।



एक यूजर ने लिखा- "सास या नन्द ने कुछ बोला होगा", तो वहीं एक अन्य ने लिखा- "शादी के बाद हर महिला को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है", इसके अलावा एक यूजर ने सानिया को क्यूट और मासूम कहा




Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और बिजनेसवूमन सानिया चंदोक से 5 मार्च 2026 को हुई है। उनकी शादी के समारोह में उद्योगपति से लेकर, राजनीतिक जगत और बॉलीवुड जगत के लोग शामिल हुए थे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story