Kartavya Movie Review: सैफ अली खान की कर्तव्य की कहानी में नहीं है दम, लगी आउटडेटेड, ये एक्टर लगा सबसे कमजोर

Kartavya Movie Review: सैफ अली खान की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म कर्तव्य कैसी है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 15 May 2026 3:50 PM IST
Kartavya Movie Review
X

Kartavya Movie Review

Kartavya Movie Review: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पिछले कुछ समय से अपनी नेटफ्लिक्स की फिल्म "कर्तव्य" को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, कर्तव्य मूवी का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था, ट्रेलर में इतना जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस देख दर्शक फिल्म के लिए बहुत अधिक एक्साइटेड हो गए थे, फिलहाल, आज से कर्तव्य नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, आइए जानते हैं कि कर्तव्य मूवी को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।

कर्तव्य मूवी रिव्यू

सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है, और अब फिल्म देख चुके दर्शकों के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं। दर्शकों के अनुसार, कर्तव्य मूवी उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, क्योंकि फिल्म की कहानी में जरा भी दम नहीं है। कुछ दर्शकों ने तो मेकर्स से यह भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि ये फिल्म आखिर बनाई क्यों गई, क्योंकि कहानी किसी भी दिशा में जा रही है। कर्तव्य फिल्म देखने की एक मात्र वजह सैफ अली खान हैं, पुलिस ऑफिसर के किरदार में उनकी एक्टिंग दमदार लग रही है।


जहां कर्तव्य फिल्म में सैफ अली खान का रोल बेहद दमदार लग रहा है, वहीं उनकी अपेक्षा कर्तव्य की कहानी, डायरेक्शन और फिल्म के विलेन बेहद फीके लग रहें हैं। कुल मिलाकर दर्शकों को ये फिल्म लुभाने वाली कामयाब नहीं हो पाई। बता दें कि कर्तव्य मूवी खासतौर पर जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी की वजह हाइप में थी, क्योंकि इस फिल्म से सौरभ द्विवेदी अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग में जरा भी दम नजर नहीं आया, उन्हें देख लगा ही नहीं कि वे फिल्म के विलेन हैं। बता दें कि सौरभ द्विवेदी फिल्म में एक भ्रष्ट नेता का किरदार निभा रहें हैं, जो लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं, लेकिन उनके पर्दे के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। फिल्म में थ्रिल का नाम पर कुछ भी नहीं है, क्योंकि आप आगे आसानी से गेस कर लेंगे कि अब कहानी में क्या होगा।

कर्तव्य स्टार कास्ट

सैफ अली खान के साथ ही कर्तव्य में संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल, सौरभ द्विवेदी, जाकिर हुसैन, मनीष प्रकाश चौधरी जैसे कलाकार हैं। रसिका दुग्गल फिल्म में सैफ अली खान की बीवी का रोल अदा कर रहीं हैं, रसिका दुग्गल के भी किरदार की खूब सराहना हो रही है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ‘भक्षक’ फेम पुलकित ने किया है, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा फिल्म का प्रोडक्शन संभाला गया है। फिल्म को दर्शक कभी भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story