Cocktail Movie: बॉलीवुड के इन दो Actors ने ठुकरा दी थी कॉकटेल, दीपिका पादुकोण थी वजह

Cocktail Movie: कॉकटेल 2 फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन इसी बीच कॉकटेल मूवी से जुड़ी एक शॉकिंग बात पता चली है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Jun 2026 3:36 PM IST
Cocktail Movie: बॉलीवुड के इन दो Actors ने ठुकरा दी थी कॉकटेल, दीपिका पादुकोण थी वजह
X

Cocktail Movie: कॉकटेल 2 फिल्म 19 जून से थिएटरों में रिलीज हो गई है और शानदार कमाई भी कर रही है। कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आ रहें हैं, तीनों एक साथ पर्दे पर धमाल मचा रहें हैं। कॉकटेल 2 की रिलीज के बीच 2012 में आई फिल्म कॉकटेल की भी चर्चा होने लगी है, जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में थे। लेकिन इसी बीच सैफ अली खान ने अपने किरदार को लेकर एक हैरान कर देने वाली बात बताई है, जिसके मुताबिक सैफ अली खान कॉकटेल के लिए पहली पसंद नहीं थे, जी हां! आइए जानते हैं विस्तार से।

कॉकटेल पर सैफ अली खान का शॉकिंग खुलासा

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कॉकटेल में हीरो का रोल निभाने के लिए वे पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स को हिरोइनें तो मिल गईं थीं, लेकिन हीरो के लिए उन्हें खूब पसंद बेलने पड़े थे। कॉकटेल के लिए मेकर्स रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहते थे, हालांकि रणबीर कपूर ने फिल्म करने से मना कर दी, जिसके बाद ऑफर इमरान खान के पास गया, लेकिन उन्होंने भी ऑफर ठुकरा दिया, जिसके बाद एक दो अन्य एक्टर्स से बात हुई, फिर आखिरकार मेकर्स सैफ अली खान के पास पहुंचे और सैफ फिल्म करने के लिए तैयार हो गए।

रणबीर कपूर ने क्यों रिजेक्ट की थी कॉकटेल

सैफ अली खान ने इशारों इशारों में यह भी खुलासा कर दिया कि रणबीर कपूर और इमरान खान ने क्यों फिल्म रिजेक्ट की थी। सैफ अली खान ने बताया, "उनके पास दीपिका और डायना पहले से ही थी, लेकिन वह हीरो नहीं ढूंढ पा रहे थे, इसकी वजह शायद ये थी कि वेरोनिका (जिसका किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था) का पार्ट जो था, फिल्म में बहुत ही शानदार था।" सैफ अली खान ने नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से साफ है कि दीपिका पादुकोण का किरदार अधिक दमदार होने की वजह से ही रणबीर कपूर और इमरान खान ने फिल्म रिजेक्ट की थी।

कॉकटेल ने किया था शानदार प्रदर्शन

सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 11 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं दुनियाभर में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 121.78 करोड़ रुपए था। अब कॉकटेल 2 के कलेक्शन पर दर्शकों की नजरें टिकी हुईं हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story