TRENDING TAGS :
Salim Khan और Javed Akhtar ने बनाया जिस Amitabh Bachchan को सुपरस्टार, उनकी वजह से टूटी उनकी दोस्ती
Salim Khan Javed Akhtar Friendhsip Broken Reason: सलीम खान और जावेद अख्तर एक मशहूर स्क्रीन राइटर हैं, इनकी जोड़ी एक बार टूट गई थी जिसकी वजह अमिताभ बच्चन बने थे
Salim Khan Javed Akhtar Friendship Broken Reason (Image Credit-Social Media)
Salim Khan Javed Akhtar Friendship : सलीम खान इस समय आईसीयू में एडमिट हैं डॉक्टर ने कहा कि सलीम खान (Salim Khan) की हालत पहले की तुलना में भ सही है। तो वहीं जावेद अख्तर भी अपने सच्चे अच्छे दोस्त सलीम खान को देखने लीलावती अस्पताल लगभग हर रोज पहुँच रहे हैं। जैसा कि सभी को पता है कि 70 से 80 के दशक में जावेद और सलीम की जोड़ी फ़िल्मों के हिट होने की गारंटी हुआ करती थी। इनके द्वारा लिखी गई कोई भी फिल्म जल्दी फ्लॉप नहीं साबित होती थी। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था। जब दोनों की दोस्ती टूट गई थी। बताया जाता है दोनों की जोड़ी टूटने की वज़ह अमिताभ बच्चन थे। चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी
अमिताभ बच्चन की वजह से टूटी थी सलीम खान और जावेद अख्तर की दोस्ती (Salim Khan And Javed Akhtar Friendship Broken Reason Amitabh Bachchan)-
Salim Khan जिन्होंने पिछले साल नवंबर में अपना 90वॉ जन्मदिन मनाया है। और बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक सलमान खान (Salman Khan) के पिता है। मंगलवार सुबह अचानक स्ट्रोक पड़ने की वजह से सलीम खान की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनके परिजनों ने उनको लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया। सलीम खान (Salim Khan) के हेल्थ को लेकर कल डॉक्टर ने बताया कि उनकी तबीयत स्थिर है। तो वहीं उनको देखने के लिए उनके परिवार के लोग समेत उनके दोस्त हर समय लीलावती अस्पताल जाते हुए नजर आ रहे हैं। सलीम खान के सबसे अच्छे दोस्त जावेद अख्तर हर रोज उनको देखने के लिए लीलावती अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। जैसा कि सभी को पता है कि Salim Khan और जावेद अख्तर ने साथ में कई ऐसी फिल्में की है। जिसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में रहे हैं। और ये उनके करियर की सबसे हिट फिल्म रही है।
जावेद अख्तर और सलीम खान की मशहूर राइटर जोड़ी की लिखी फिल्म जंजीर से ही अमिताभ बच्चन स्टार बने थे। जिसके बाद दीवार, त्रिशूल और शोल ना जाने कितनी फिल्मों की कहानी इन दोनों ने लिखी थी। जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आए ते। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब ये राइटर जोड़ी टूटी तो जावेद अख्तर ने 10 सालों तक अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया।
मीडिया रिपोर्ट कि माने तो सलीम-जावेद ने एक स्क्रिप्ट लिखी, जिस पर मिस्टर इंडिया बनी है। यह स्क्रिप्ट अमिताभ को सुनाई गई, जो उन्हें पसंद नहीं आई थी। बिग बी का कहना था कि लोग उन्हें पर्दे पर देखने आते हैं। सिर्फ उनकी आवाज कौन सुनेगा? मराठी किताब 'यही रंग यही रूप' में इस किस्से का जिक्र किया गया है। Amitabh Bachchan के इंकार से सलीम-जावेद बेहद गुस्सा हुए। जावेद अख्तर ने फैसला कर लिया कि अब अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया जाएगा, हालांकि सलीम साहब इस फैसले पर राजी नहीं थे।
कुछ दिनों बाद जावेद साहब Amitabh Bachchan के घर पर हुई होली पार्टी में पहुंचे और उनसे कहा कि अब उनकी जोड़ी, अमिताभ के साथ कभी काम नहीं करेगी। सलीम खान (Salim Khan) को उनका ये कहना पसंद नहीं आया और जोड़ी के कामकाजी रिश्ते बिगड़ गए और दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। Salim Khan संग अपनी जोड़ी टूटने पर जावेद अख्तर ने कहा था कि हमारी जोड़ी की उम्र हो गई थी, इसलिए हमारी जोड़ी को टूटना ही था। एक बार BBC को दिए एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था, 'जब कामयाबी आई तो नए नए लोग जिंदगी में आना शुरू हो गए और वो सर्कल धीरे-धीरे अलग हो गया। तो वो मेंटल रैपो था हमारा, वो टूट गया. तो फिर वो काम नहीं हो सकता था.' वहीं, सलीम खान ने इस मसले पर कहा था, 'हर डिब्बे पर एक्सपायरी लिखी होती है। शायद इस रिश्ते की भी डेट लिखी हुई थी.'


