Bigg Boss के नए सीजन की अब नहीं होगी वापसी, बड़ी वजह आई सामने

Bigg Boss 19 Update: कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि Bigg Boss अब कभी नहीं आएगा, इसकी वजह भी सामने आ गई है, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 April 2025 2:00 PM IST
Bigg Boss 19 Update
X

Bigg Boss 19 Update

Bigg Boss 19 Update: कलर्स चैनल पर आने वाला सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सुर्खियों में है, जी हां! जहां अब तक खबरें आ रहीं थीं कि बिग बॉस का अगला सीजन जल्द शुरू होगा, वहीं पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रहीं हैं कि बिग बॉस अब नहीं आएगा, क्योंकि बिग बॉस शो के प्रोड्यूसर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं, वहीं अब यह खबर कंफर्म होती नजर आ रही है, क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि Bigg Boss अब कभी नहीं आएगा, इसकी वजह भी सामने आ गई है, आइए बताते हैं।

बिग बॉस की नहीं होगा टीवी पर वापसी (Bigg Boss New Season Update)

कलर्स चैनल पर आने वाले दो सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस पर ताला लगने की खबर आ रही है, वहीं बताया जा रहा है कि बिग बॉस पर तो हमेशा के लिए ताला लगने वाला है। दरअसल बिग बॉस को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बिग बॉस सीजन 18 की TRP अच्छी नहीं आई थी, सलमान खान के होस्ट होने के बावजूद भी TRP के मामले में बिग बॉस 18 बहुत ही Low था, जिसकी वजह से मेकर्स बहुत ही निराश हैं और इस वजह से कहा जा रहा है कि अब मेकर्स का नया सीजन लाने का कोई प्लान नहीं है।

वहीं जब से टीवी जगत में खबरें फैली हुईं हैं कि बिग बॉस का नया सीजन अब नहीं आएगा, तभी से फैंस निराश हैं, क्योंकि बिग बॉस शो की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, ऐसे में अब जब शो की वापसी नहीं होगी, तो यकीनन दर्शक उदास तो होंगे ही। हालांकि मेकर्स की ओर से बिग बॉस से जुड़ा अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है, जब तक मेकर्स द्वारा कुछ भी ऑफिशियल तौर पर ऐलान नहीं किया जाता, तब तक कुछ भी साफतौर पर कहना मुश्किल है। बताते चलें कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम की, इस शो में कई बेहतरीन सितारों से शिरकत की थी, लेकिन इसके बावजूद भी बिग बॉस सीजन 18 फुस्स रहा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story