Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, जानिए किस फिल्म से करेंगे डेब्यू

Shera Son Abir Singh Debut: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम रखने को तैयार हैं, उनकी डेब्यू फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।

Shivani Tiwari
Published on: 12 Sept 2026 8:09 PM IST
Shera Son Abir Singh Bollywood Debut
X

Shera Son Abir Singh Bollywood Debut 

Shera Son Abir Singh Bollywood Debut: बॉलीवुड गलियारों में लंबे समय से चर्चाएं हैं कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाले हैं, पिछले कई सालों से उनके डेब्यू की खबरें आ रहीं हैं और अब जाकर उनकी डेब्यू फिल्म से जुड़ी अपडेट भी मिल चुकी है, जी हां! आइए जानते हैं कि शेरा के बेटे अबीर खान किस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाएंगे।

शेरा के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू

बता दें कि सलमान खान ने खुद जिम्मा लिया है कि वे शेरा के बेटे अबीर सिंह को लॉन्च करेंगे, उन्होंने बहुत पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "शेरा के बेटे टाइगर (अबीर सिंह) को ग्रूम किया जा रहा है, वह कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की नजरों में है। शेरा को लगता है कि मैं टाइगर के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट का चुनाव कर सकता हूं इसलिए मैं अभी स्क्रिप्ट्स देख रहा हूं, हालांकि, मुझे कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिली नहीं है।" लेकिन अब लगता है कि सलमान खान की नजरों में शेरा के बेटे टाइगर (अबीर सिंह) के लिए अच्छी स्क्रिप्ट आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबीर सिंह की पहली फिल्म का नाम "टार्ज़न" (Tarzan) बताया जा रहा है, सोर्सेज की मानें तो अबीर सिंह के साथ इस फिल्म में सूरज पंचोली भी लीड रोल में होंगे। यानी कि अबीर सिंह और सूरज पंचोली एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की हीरोइन कौन होंगी और इस फिल्म के निर्देशन की कमान कौन संभालेगा, इससे जुड़ी जानकारी अब तक हाथ नहीं लगी है। उम्मीद है कि मेकर्स द्वारा जल्द ही अबीर सिंह की डेब्यू फिल्म "टार्जन" से जुड़ी आगे की जानकारी दी जाएगी। बताते चलें कि शेरा के बेटे अबीर सिंह जिनका नाम टाइगर भी है, वे 2016 में रिलीज हुई फिल्म सुल्तान में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं, और अब फिल्मों में अपना एक्टिंग अवतार दिखाने के लिए तैयार है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story