Salman Khan ने बताया कौन हैं उनका पसंदीदा साउथ का हीरो

Salman Khan Favourite South Actor: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि उनके तेलुगु एक्टर कौन हैं, चलिए जानते हैं

Shikha Tiwari
Published on: 21 Nov 2026 11:47 AM IST
Salman Khan Favourite South Indian Actor Allu Arjun
X

Salman Khan Favourite South Hero Allu Arjun (Image Credit-Social Media)

Salman Khan Favourite South Actor: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मातृभूमि पहले सिनेमाघरों में अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया, जिसके पीछे की वजह से फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर चीन में काफी ज्यादा नकारात्मकता देखने मिली थी। जिसकी वजह से फिल्म की दुबारा शूटिंग की गई। लेकिन सलमान खान ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया, उन्होंने कहा कि उनके फिल्म की कहानी को बदलने के लिए सरकार की तरफ से किसी प्रकार का आग्रह नहीं किया था। अब जाकर मातृभूमि मूवी के प्रमोशन में सलमान खान व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि उनके पसंदीदा साउथ के एक्टर कौन हैं।

सलमान के पसंदीदा तेलुगु एक्टर कौन हैं (Salman Khan Favourite Telugu Actor)-

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान ने बताया कि उनके पसंदीदा तेलुगु एक्टर कौन हैं। सलमान खान ने बताया कि उनके पसंदीदा तेलुगु एक्टर अल्लू अर्जुन हैं।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में (Salman Khan Upcoming Movies)-

सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो सलमान खान आने वाले दिनों में मातृभूमि मूवी में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि सिनेमाघरों में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में भारत के वीर जवानों की कहानी को दर्शाया गया है। मातृभूमि का पहले नाम बैंटल ऑफ गलवान था। फिल्म को जिस-जिसने भी देखा है, उनके अनुसार फिल्म की कहानी काफी भावुक कर देने वाली है। अब देखने लायक होगा कि सलमान खान की फिल्म बैंटल ऑफ गलवान बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है।

इसके अलावा सलमान खान नयनतारा के साथ मॉन्स्टर मूवी में नजर आएंगे। सलमान खान की मॉन्स्टर मूवी सिनेमाघरों में ईद 2026 के अवसर पर रिलीज होगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story