×

रेखा की वजह से सलमान ने नहीं की आज तक शादी, जानिए किसने खोला राज?

By
Published on: 30 Aug 2017 8:25 AM GMT
रेखा की वजह से सलमान ने नहीं की आज तक शादी, जानिए किसने खोला राज?
X
रेखा की वजह से सलमान ने नहीं की आज तक शादी, जानिए किसने खोला राज?

मुंबई: जीवन के 52 बसंत देख चुके बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड बैचलर दबंग सलमान खान की शादी का अभी भी लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कब वह शादी करेंगे? उनके दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है और दोनों के बच्चे भी हैं। लेकिन सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं।

सलमान खान की शादी का इंतजार जितना उनकी फैमिली को है, उससे ज्यादा उनके फैन्स को है। उनके घर सैकड़ों लड़कियों के रिश्ते भी आते हैं, लेकिन अभी तक सलमान खान ने शादी के लिए हां नहीं की है, ऐसे में हर कोई बस उनकी शादी का इंतजार कर रहा है। तो वहीं उनकी शादी को लेकर बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने कुछ ऐसा कहा कि उसे सुनकर हर कोई हैरान है।

जी हां, रेखा का कहना है कि सलमान खान उनकी वजह से आज तक कुंवारे हैं और इसीलिए उन्होंने शादी नहीं की। यह बात खुद रेखा ने कही है।

आगे की स्लाइड में जानिए कब कही रेखा ने यह बात

सलमान के कुंवारे रहने की वजह खुद होने की बात रेखा ने बिग बॉस में कही थी, जब वह सुपर नानी के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। सलमान खान बिग बॉस के होस्ट थे।

यहां उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि आखिर सलमान खान ने अब तक शादी क्यों नहीं की? अपनी पुरानी बातें याद करते हुए रेखा ने कहा कि जब सलमान खान 7-8 साल के थे, तब वह बांद्रा इलाके में सुबह टहलने के लिए जाती थी, उस टाइम सलमान कई बार उनके आगे-पीछे घूमते रहते थे। घर लौटकर अपनी मां से कहा करते थे कि वह बड़े होकर मुझसे शादी करेंगे। बस यही वजह है कि सलामन ने अभी तक शादी नहीं की है।

बता दें कि सलमान खान ने रेखा के साथ 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में काम किया था। इसी से सलमान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Next Story