Kala Hiran Teaser: काला हिरण मूवी का टीजर जारी, फिल्म जाने-माने एक्टर शामिल, सलमान खान पहुँचे कोर्ट

Kala Hiran Teaser Salman Khan: सलमान खान पर आधारित फिल्म काला हिरण मूवी का टीजर जारी, सलमान खान फिल्म पर रोक लगाने के लिए पहुँचे दिल्ली हाईकोर्ट

Shikha Tiwari
Published on: 12 Jun 2026 3:06 PM IST (Updated on: 12 Jun 2026 10:46 PM IST)
Kala Hiran Movie Cast
X

Kala Hiran Movie Teaser (Image Credit- Social Media)

Kala Hiran Teaser: सलमान खान और लॉरेंस विश्नोई के बीच की लड़ाई किसी से छुपी हुई नहीं है। लॉरेंस विश्नोई गैंग द्वारा लगातार सलमान खान और उनके करीबियों पर हमले कराए जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही गुरू रंधावा के जिम पर भी हमला किया गया। लॉरेंस विश्नोई और सलमान खान के बीच यदि किसी चीज को लेकर लड़ाई देखने को मिलती है तो वो है काला हिरण केस, जिसके तरह विश्नोई गैंग का मानना है कि सलमान खान ने काले हिरण का हम साथ-साथ है फिल्म के दौरान शिकार किया था। लेकिन सलमान खान ने हमेशा इस आरोप से इंकार किया है। मामला कोर्ट में चल रहा है। लेकिन लॉरेंस विश्नोई यहीं नहीं रूके उन्होंने सलमान खान के इस केस पर एक फिल्म का निर्माण किया है। जिसका फर्स्ट लुक के बाद आज टीजर रिलीज किया गया है। जिसके खिलाफ सलमान खान दिल्ली हाईकोर्ट पहुँचे हैं।

काला हिरण मूवी टीजर (Kala Hiran Movie Teaser Out)-

लॉरेंस विश्नोई ने सलमान खान के काला हिरण केस को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने का फैसला किया है। पहले फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया था। और आज फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। Kala Hiran टीजर की कहानी सलमान खान के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। 2 मिनट 32 सेकंड के इस टीजर में कुछ जाने-माने चेहरे भी दिख रहे हैं। सलमान खान के ब्लैक बक केस को दर्शाया गया है। टीजर में लॉरेंस विस्नोई गैंग की एंट्री को भी दिखाया गया है।



Kala Hiran टीजर की शुरूआत, एक कोर्ट सीन से होती है, जिसमें अयान खान जोकि सलमान खान का बदला हुआ नाम है। काला हिरण शिकार मामला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। कहानी जोधपुर कोर्ट से निकलकर मुंबई के गलियारों तक पहुँचती ह ै। जहाँ अयान खान लॉरेंस बिश्नोई द्वारा दिए गए हमले और धमकियों से जूझ रहा है। पुलिस की भूमिका से लेकर हर एक चीज के बारे में इसमें दर्शाया गया है।

काला हिरण मूवी कास्ट (Kala Hiran Movie Cast)-

काला हिरण फिल्म में सलमान खान का किरदार काशिफ इकबाल खान ने निभाया है। इसके अलावा फिल्म में दिग्गज एक्टर गोविंद नामदेव ने वकील का किरदार निभाया है। मुकेश तिवारी ने दबंग पुलिस अधिकारी का किरदार प्ले किया है। इसके अलावा फिल्म में कमलेश सावंत, नरेश गोसाई, डॉ.निकुंज अग्रवाल भी हैं। प्रकाश जोशी, चन्द्रभान सिंह, राजेश दहिया,ऋषभ अरोड़ा, पोरी, आर्यन महाजन, राम गंगवार, लवजीत, सुमित त्यागी और शिवानी को इंट्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन भारत एस. श्रीनेत ने किया है। कहानी अमित जानी ने लिखी है। जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म का टीजर पहले 20 जून को रिलीज होने वाला था। लेकिन आज ही रिलीज कर दिया गया है।

काला हिरण फिल्म के खिलाफ सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका की दायर (Kala Hiran Movie Salman Khan Reached Delhi High Court)-

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण' के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर टीज़र और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। अपनी याचिका में, Salman Khan ने दावा किया है कि फिल्म निर्माताओं ने उनसे मिलते-जुलते एक व्यक्ति का इस्तेमाल किया है और यहां तक ​​कि किरदार को उनके प्रतिष्ठित कंगन से भी सजाया है। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने आगे आरोप लगाया है कि फिल्म के प्रचार अभियान में ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story