Salman Khan Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का नया गाना जारी, नहीं बंद हुई फिल्म

Salman Khan Maatrubhumi Main Hoon Song:सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि का नया गाना मैं हूं कि दिखी पहली झलक, सलमान खान का दिखा अलग अंदाज़

Shikha Tiwari
Published on: 28 May 2026 7:54 AM IST (Updated on: 28 May 2026 10:42 PM IST)
Salman Khan Maatrubhumi Movie Main Hoon Song
X

Salman Khan Maatrubhumi Movie Main Hoon Song (Image Credit- Social Media)

Salman Khan Maatrubhumi Movie Song: सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पिछले साल Salman Khan ने अपूर्व लाखिया के साथ अनॉउंसमेंट किया था कि वो बैटल ऑफ गलवान लेकर आ रहे हैं। जोकि भारत-चीन के बीच गलवान में हुए युद्ध पर आधारित है। लेकिन फिल्म का जब टीजर रिलीज किया गया। उस समय चीन की मीडिया में काफी आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टाइटल बदलने का निर्देश दिया गया। सलमान खान की फिल्म का टाइटल मातृभूमि हो गया। यही नहीं फिल्म की कहानी में जहाँ चीन शब्द आया है। उसे हटाने को कहा गया है। जिसके बाद से फिल्म के बंद होने की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। लेकिन सलमान खान (Salman Khan) ने आज सुबह अपनी फिल्म Maatrubhumi का नया गाना शेयर किया है। जिससे ये क्लियर होता है कि सलमान खान की Maatrubhumi Movie बंद नहीं हुई है। वो जल्द ही रिलीज हो सकती है। कुछ बदलावों के साथ, चलिए जानते हैं सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi का गाना कैसा है।

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का मैं हूँ गाना हुआ रिलीज (Salman Khan Movie Maatrubhumi Main Hoon Song Out)-

सलमान खान की देशभक्ति पर आधारित फिल्म Maatrubhumi के अबतक कई सारे गाने और फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। तो वहीं आज सुबह सलमान खान ने अपनी Maatrubhumi Movie का नया गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसका टाइटल Main Hoon है। इस गाने में देखने को मिल रहा है। चित्रांगदा जोकि फिल्म में सलमान खान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वो शोक में डूबी हुई हैं, अकेलापन महसूस कर रही है। तभी सलमान खान के होने का उनको एहसास होता है और सलमान खान Main Hoon गाते हुए नजर आते हैं। फिल्म का गाना दर्द से भरा हुआ है। इसमें भावात्मक पल साफ नजर आ रहा है। सलमान खान का ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा है।



सलमान खान की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज (Salman Khan Maatrubhumi Movie Release Date)-

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि जिसे दर्शक बैटल ऑफ गलवान के नाम से भी जानते हैं। पहले सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। जैसा कि हमने बताया कि फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म में चीन खुश नहीं नजर आ रहा था। जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच दोस्ती बरकरार रखने के लिए फिल्म में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया गया है। फिल्म में काल्पनिक पलों को जोड़ा जाएगा। यही नहीं जहाँ-जहाँ चीन शब्द का प्रयोग किया गया है। उसे हटाया जाएगा। जिसकी वजह से Salman Khan और टीम के अन्य मेंबर्स को Maatrubhumi Movie के कुछ सीन्स दुबारा शूट करने पड़ सकते हैं। फिल्म कब रिलीज होगी, इसपर अभी तक मेकर्स द्वारा ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है कि सलमान खान की Maatrubhumi Movie कब रिलीज होगी।




लेकिन सलमान खान ने मातृभूमि मूवी पर सवाल करने पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थी सलमान खान की Maatrubhumi Movie अब कभी नहीं सिनेमाघरों में आएगाी। लेकिन Maatrubhumi Movie के नए गाने से ये क्लियर हो गया है कि सलमान खान की Maatrubhumi Movie जल्द ही रिलीज होगी।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story