Maatrubhumi Collection Prediction: मातृभूमि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना करेगी कलेक्शन जानिए

Maatrubhumi Box Office Collection Prediction: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, चलिए जानते हैं पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 13 Nov 2026 12:20 PM IST
Maatrubhumi Movie Collection Day 1 Prediction
X

Maatrubhumi Box Office Collection Day 1 Prediction (Image Credit- Social Media)

Maatrubhumi Collection Prediction: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि जिसको दर्शक बैटल ऑफ गलवान के नाम से जान रहे थे। तो वहीं अब जाकर सलमान खान की फिल्म का नाम मातृभूमि रखा गया है। फिल्म के गाने और टीजर के बाद अब जाकर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। चलिए जानते हैं, मातृभूमि मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी।

मातृभूमि बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी (Maatrubhumi Box Office Collection Day 1 Prediction)-

सलमान खान की मातृभूमि मूवी की रिलीज डेट में लगतार बदलाव किया गया है। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया। अब जाकर मातृभूमि मूवी 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। यह एक वॉर/मिलिट्री जॉनर की फिल्म है जिसके बहुत कम दर्शक हैं, खासकर जब यह इंडो-चाइना पर आधारित हो। प्रोडक्शन वैल्यू भी कम है, जिससे इसके चांस और कम हो जाते हैं। फिल्म के लिए एकमात्र प्लस पॉइंट सलमान खान हैं। हालांकि मेगास्टार को हाल ही में ज़्यादा सफलता नहीं मिली है, फिर भी वह देश के सबसे ज़्यादा भीड़ खींचने वाले लोगों में से एक हैं। ओपनिंग की उम्मीदें सिर्फ़ उनकी फेस वैल्यू के हिसाब से हैं, वरना यह एक नॉन-ओपनर होती। मातृभूमि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6-7 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती है।

जिसके पीछे की वजह है सलमान खान की मातृभूमि मूवी के साथ श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा रिलीज हो रही है। ईथा को लेकर भी दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। मातृभूमि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी। इसके बारे में अभी पूरी तरह से बता पाना मुश्किल होगा। क्योंकि सलमान खान की फैन फॉलोईंग और फिल्म की कहानी देखने की वजह से हो सकता है कि इसका आकड़ा बढ़ जाए।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story