TRENDING TAGS :
Salman Khan Film: रणवीर सिंह को छोड़, फरहान अख्तर ने मिलाया सलमान खान संग हाथ, बनाएंगे बड़ी फिल्म
Salman Khan New Film: सलमान खान के हाथ एक के बाद एक बड़े बजट की फिल्म लग रही है, वहीं अब भाईजान फरहान अख्तर संग एक फिल्म करने वाले हैं, आइए जानते हैं।
Salman Khan New Film With Farhan Akhtar
Salman Khan New Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म SVC 63 की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का इस फिल्म में डबल रोल होगा, यानी कि सलमान खान फिल्म में हीरो और विलेन दोनों का रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही सलमान खान फिल्ममेकर राज निदिमोरु की फिल्म पर काम शुरू करेंगे और वहीं अब सलमान खान की एक और नहीं फिल्म से जुड़ी अपडेट आ रही है, जिसके मुताबिक सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए फरहान अख्तर संग हाथ मिलाया है।
फरहान अख्तर करेंगे सलमान खान संग काम
फरहान अख्तर इन दिनों डॉन 3 विवाद के चलते सुर्खियों में बनें हुए हैं, डॉन 3 की वजह से रणवीर सिंह संग उनकी अनबन हो गई है, फरहान अख्तर रणवीर सिंह के इस कदम से बेहद नाराज हैं, और अब वे डॉन 3 छोड़ अपनी दूसरी फिल्मों पर काम शुरू कर रहें हैं। फरहान अख्तर अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान खान संग हाथ मिलाने वाले हैं। फरहान अख्तर और सलमान खान के बीच नई फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर की ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा, सिर्फ यही नहीं! फरहान अख्तर की ये फिल्म दो पार्ट में बनाई जाएगी। हालांकि फरहान अख्तर इस फिल्म से अभी सिर्फ बतौर प्रोड्यूसर ही जुड़े हैं और सलमान खान हीरो के रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर और सलमान खान की इस फिल्म का शूटिंग 2027 में शुरू होगी, जब उनकी दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो जाएगी, उसके बाद सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग में जुटेंगे।
सलमान खान अपकमिंग फिल्में
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि बनकर तैयार है, लेकिन फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पा रही है, इसके साथ ही सलमान खान SVC 63 की शूटिंग कर रहें हैं, जिसमें नयनतारा लीड रोल में हैं, जो अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। SVC 63 की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान अपनी सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जिसे राज निदिमोरु बनाएंगे।


