TRENDING TAGS :
Maatrubhumi First Review: भारत-चीन के सैनिकों की भावानाओं की मार्मिक कहानी दर्शाती है, मातृभूमि मूवी
Salman Khan Maatrubhumi Movie Review: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का पहला रिव्यू आ चुका है, चलिए जानते हैं, कैसी है फिल्म
Salman Khan Maatrubhumi Movie First Review In Hindi (Image Credit- Social Media)
Maatrubhumi Movie Review: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान जिसका नाम बदलकर Maatrubhumi कर दिया गया है। फिल्म का जबसे फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज किया गया है। उस समय से फिल्म चर्चाओं में छाई हुई है। जिसके पीछे की वजह है फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी भारत और चीन के बीच हुआ गलवान युद्ध जिसको कभी ऑफिशियल तौर पर चीन ने स्वीकार नहीं किया। यही वजह है कि फिल्म का जब टीजर रिलीज किया गया। तो चीनी मीडिया में आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद भारत और चीन की दोस्ती बरकरार रहे इसकी वजह से फिल्म के मेकर्स से फिल्म का टाइटल बदलने का अनुरोध किया गया। फिल्म का टाइटल बदलकर Maatrubhumi कर दिया गया। जिसके बाद फिल्म में जहाँ-जहाँ चीन शब्द का प्रयोग किया गया, उसे भी हटाने को कहा है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है और अभी तक नई रिलीज डेट नहीं जारी की गई है। तो वहीं फिल्म का पहला रिव्यू दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने दिया है। उन्होंने बताया है कि कैसी है सलमान खान की Maatrubhumi Movie
सलमान खानी की मातृभूमि मूवी फर्स्ट रिव्यू (Salman Khan Maatrubhumi Movie First Review In Hindi)-
Maatrubhumi Movie का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही आदेश के बाद फिल्म निर्माताओं ने फिल्म में काफी बदलाव किया है। भले ही अभी फिल्म की रिलीज डेट नहीं जारी की गई है। और फिल्म निर्माताओं ने रक्षा मंत्रालय से मंजूरी नहीं ली है। इन सबके बीच दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई, ने मुंबई में कबीर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रितेश देशमुख और अन्य कलाकारों के साथ Maatrubhumi Movie का रफ कट देखा है।
सुभाष घई ने अपने ट्वीटर यानि एक्स पर एक तस्वीर सबके साथ शेयर की है। जिन्होंने फिल्म का रफ कट देखा है। सुभाष घई ने Maatrubhumi Movie के बारे में लिखा कि ये देखने लायक फिल्म है। उन्होंने ट्वीट किया कि- आज अपने पसंदीदा निर्देशकों को अपूर्व लाखिया की फिल्म Maatrubhumi का रफ कट देखते हुए देखना बेहद सुखद अनुभव था। यह फिल्म भारत-चीन के सैनिकों की अपने-अपने राष्ट्रों परिवारों के प्रति भावनाओं को दर्शाती एक मार्मिक कहानी है।
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के बारे में (Salman Khan Maatrubhumi Movie)-
Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है।कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि फिल्म अब सिनेमाघरों में नहीं रिलीज होगी। लेकिन सलमान खान ने हालहि में फिल्म का नया गाना मैं हूँ का रीमेक जारी करके उन सभी अफवाहों पर रोक लगा दी है। फिल्म की रिलीज डेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जबतक फिल्म के मेकर्स ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं जारी कर देते हैं। कुछ कहा नहीं जा सकता है कि Maatrubhumi Movie कब रिलीज होगी।


