Salman Khan की फिल्म SVC63 में दिखेगी Dhurandhar 2 की झलक

Salman Khan New Movie SVC63 Look: सलमान ख़ान फिल्म में दिखेगी धुरंधर 2 की झलक,सलमान खान के लुक पर आया अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 9 May 2026 1:57 PM IST (Updated on: 9 May 2026 10:51 PM IST)
Salman Khan New Movie SVC63 Look
X

Salman Khan New Movie SVC63 Look Dhurandhar 2 (Image Credit- Social Media)

Salman Khan New Movie SVC63: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर सुपरस्टार में से एक हैं। इस समय सलमान खान के पास काम की लाइन लग गई है। पहले उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान रिलीज के लिए तारीख की तलाश में हैं। तो वही दूसरी तरफ उन्हें अपनी नई फिल्म की शूटिंग वामशी के साथ शुरू कर दी है। जिसमें नयनतारा लीड रोल में हैं। फिल्म के सेट से शूटिंग का वीडियो भी सामने आ चुका है। सुपरस्टार फिलहाल मुंबई में निर्माता दिल राजू की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। तो वही फिल्म में धुरंधर मूवी का टच देखने को मिलेगा।

सलमान खान की नई मूवी SVC63 में धुरंधर मूवी का लुक (Salman Khan Look In SVC63 Dhurandhar Movie)-

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली ने फिल्म में सलमान खान के मेकअप के लिए प्रीतिशील सिंह को चुना है। "सलमान खान फिल्म में कई अलग-अलग लुक में नजर आएंगे, जिन्हें वामशी पेडिपल्ली के मार्गदर्शन में प्रीतिशील ने बखूबी डिजाइन किया है। प्रीतिशील सिंह ने इससे पहले आदित्य धर के साथ 'धुरंधर' फिल्म में काम किया था, जिसे प्रामाणिक प्रोस्थेटिक्स और मेकअप के लिए खूब सराहा गया था। उन्होंने सलमान के लिए एक ऐसा लुक तैयार किया है जो पहले कभी नहीं देखा गया। सलमान भी अपने नए अवतार से बेहद खुश हैं और नयनतारा के साथ इस एक्शन से भरपूर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। "शूटिंग ज़ोरों से चल रही है और सलमान नयनतारा के साथ खूब जम रहे हैं। स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री देखने लायक होगी,"

दिल राजू द्वारा निर्मित, अभी तक बिना शीर्षक वाली यह फिल्म ईद 2027 के सप्ताहांत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आधिकारिक शीर्षक लॉन्च वीडियो दो सप्ताह के भीतर जारी होने की उम्मीद है, और फिल्म का शीर्षक सोशल मीडिया पर धूम मचा देगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story