TRENDING TAGS :
60 की उम्र में पिता बनेगा Bollywood का ये सुपरस्टार, देखिए क्या कहा
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 60 की उम्र में पिता बनने की इच्छा जाहिर की है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के इश्क के चर्चे तो बहुत हुए, लेकिन 60 की उम्र में पहुंच चुके भाईजान आज भी कुंवारे हैं। सलमान खान ने भले ही शादी भी की हो, लेकिन उन्हें कई बार यह कहते हुए सुना है चुका है कि उन्हें पिता बनना है। सलमान खान को बच्चों से बेहद लगाव है, वे अपने बहन और भाई के बच्चों संग जमकर मस्ती करते नजर आते हैं, ऐसे में अब एक बार फिर सलमान खान ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की है, सलमान खान ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 (Koffee With Karan Season 9) में इसका जिक्र किया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
60 की उम्र में पिता बनेंगे सलमान खान (Salman Khan-Karan Johar Video)
करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 के साथ वापसी करने को तैयार हैं, शो का पहला एपिसोड 14 अगस्त को आएगा और दिलचस्प बात यह है कि करण जौहर के पहले गेस्ट सलमान खान ही बने हैं। करण जौहर ने सलमान खान के एपिसोड वाला पहला प्रोमो जारी कर दिया है, जो वायरल हो गया है, इसी प्रोमो में ही सलमान खान ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की है। सलमान खान ने एक और बात बोली, दरअसल करण जौहर ने उनसे कहा कि आपको हैंपर के लिए लड़ना होगा, इसके जवाब में सलमान खान ने कहा कि हैंपर के लिए क्यों लड़ूं, पैंपर के लिए लड़ूंगा। यहां देखें प्रोमो -
करण ने सलमान खान संग बातचीत के दौरान उनसे पूछा कि जो इंसान भतीजे-भतीजियों और भांजे-भांजियों के साथ समय बिताना पसंद करता है, क्या उस इंसान को अपना बच्चा न होने की कमी महसूस होती है? इसपर सलमान ने हां में जवाब दिया और कहा कि वो बच्चा चाहते हैं। सलमान खान ने करण के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी काफी बातें की हैं, जिसका खुलासा अब एपिसोड ऑन एयर होने के बाद ही होगा। बताते चलें कि 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे सलमान खान का ‘कॉफी विद करण 9’ का एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। ये सीजन करण जौहर के शो का आखिरी सीजन है, जहां कुछ खास गेस्ट शिरकत करते दिखाई देंगे।


