Ramayana Movie: सलमान खान की अधूरी रामायण का अनसुना किस्सा, 40% शूटिंग के बाद क्यों डिब्बाबंद हुई फिल्म?

Salman Khan Film Ramayana: रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले सलमान खान भी रामायण पर फिल्म बना रहें थे, लेकिन शूटिंग के बाद उनकी फिल्म डिब्बाबंद हो गई, आइए जानते हैं क्यों।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Aug 2026 2:55 PM IST
Salman Khan Film Ramayana
X

Salman Khan Film Ramayana (Photo- Social Media)

Salman Khan Film Ramayana: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है, रामायण इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। हाल ही में रामायण का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला, फिलहाल अब दर्शकों की नजरें रामायण फिल्म पर टिकी हुई है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर चर्चाएं बढ़ती ही जा रही है, वहीं हम आपको बता दें कि रणबीर की रामायण से पहले, सलमान खान भी रामायण फिल्म पर काम कर चुके हैं, हालांकि वो अलग बात है कि उनकी फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई, चलिए फिर सलमान खान की रामायण के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सलमान खान बने थे प्रभु श्री राम

रणबीर कपूर की रामायण के बीच ही, सलमान खान की ठंडे बस्ते में गई फिल्म रामायण भी चर्चाओं में आ गई है, जी हां! बता दें कि सलमान खान भी रामायण फिल्म पर काम कर रहे थे, वो फिल्म में प्रभु श्रीराम के रोल में नजर आते, फिल्म के पोस्टर भी सामने आ गए थे, लगभग 40% शूटिंग भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि फिल्म हमेशा के लिए डब्बाबंद हो गई।


सलमान खान जहां प्रभु श्री राम के रोल में नजर आते, वहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को माता सीता के रोल में कास्ट किया गया था, दोनों के पोस्टर भी रिवील कर दिए गए थे, धनुष-बाण के साथ राम के पारंपरिक वेश में सलमान खान ने प्रमोशनल फोटो भी खिंचवाई थीं। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बेहद उत्सुकता थी, खासतौर पर सलमान खान को प्रभु श्री राम के रोल में देखने के लिए, लेकिन फिर ये फिल्म नहीं बन गई और हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चली गई, चलिए आगे बताते हैं कि फिल्म ठंडे बस्ते में क्यों चली गई।

सलमान खान की रामायण क्यों ठंडे बस्ते में गई

सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की रामायण को सोहेल खान निर्देशित कर रहे थे। सलमान और सोनाली के साथ ही अभिनेत्री पूजा भट्ट भी इस फिल्म में एक खास रोल अदा करने वाली थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान सोहेल खान और पूजा भट्ट के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थीं, वहीं जब सोहेल के पिता सलीम खान को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने सोहेल को पूजा से दूरी बनाने के लिए कहा, जिसकी वजह से दोनों के बीच अनबन हो गई, पूजा भट्ट ने फिल्म छोड़ दी, सलमान खान ने मामला सुलझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे भी कामयाब नहीं हुए और अंत में ये फिल्म पूरी तरह बंद गई और हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चली गई।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story