Salman Khan ने खोया आपा, Ex गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास

Salman Khan: सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वाले यूजर्स की जमकर क्लास लगाई, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Sept 2026 10:03 PM IST
Salman Khan ने खोया आपा, Ex गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास
X

Salman Khan Slams Trollers: बिग बॉस 20 का आज दूसरा वीकेंड का वार था। वीकेंड का वार यानी कि सलमान खान के निशाने पर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स होते हैं, उन्होंने इस वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई ही, लेकिन साथ ही उन्होंने उन सभी को भी फटकार लगाई, जो सोशल मीडिया पर लगातार उनकी Ex गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग कर रहें हैं, सलमान खान ट्रोलर्स पर बेहद गुस्से में नजर आएं, यहां तक कि उन्होंने गुस्से में अपनी पहनी हुई जैकेट भी उतार फेंकी।

सलमान खान ने कैटरीना कैफ के ट्रोलर्स की लगाई क्लास

सलमान खान अधिकतर बिग बॉस के मंच पर वे भी मुद्दे उठाते हैं, जो बाहरी दुनिया में चलता रहता है, यदि उन्हें लगता है कि इस पर बिग बॉस में बात करनी चाहिए तो वे अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं, वहीं अब उन्होंने Trolling करने वालों पर भी अपनी गुस्सा जाहिर किया, सलमान खान ने कैटरीना कैफ के ट्रोलर्स को भी फटकार लगाई।


बता दें कि कैटरीना कैफ अभी हाल ही में अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुई थी, उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आए, कैटरीना कैफ का जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया, लोगों ने उन्हें मोटी से लेकर बेहद भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए, वहीं अब सलमान खान ट्रोलर्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली, हालांकि उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ ऐसा कहा, जिससे चर्चा होने लगी है कि सलमान खान ने कैटरीना कैफ के ट्रोलर्स पर भी निशाना साधा।

सलमान खान ने बिग बॉस में कहा, "अचानक से ये बहुत होने लगा है कि बूढ़ा हो गया है ये हो गया है, वो हो गया है, तुम क्यों ट्रोल कर रहे हो, उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के मां बनने पर, आप अपनी ही रियलिटी दिखा रहे हो, मेरे ऊपर भी हुआ था कि बूढ़ा हो गया..., हां मैं हो गया हूं 60 साल का। कर लेना ट्रोल।" इतना कहकर वे गुस्से में अपनी ब्लेजर और जैकेट उतार फेंकते हैं। बिग बॉस का ये प्रोमो देख दर्शक कमेंट बॉक्स में सलमान खान का शुक्रिया अदा कर रहें हैं, जो उन्होंने कैटरीना कैफ के लिए स्टैंड लिया। सलमान खान ने जो मां बनने वाली लाइन बोली, उसे सुन यूजर्स समझा गए हैं कि उनकी ये लाइन कैटरीना कैफ के ट्रोलर्स के लिए ही थी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story