TRENDING TAGS :
Alliance: सलमान खान द अलायंस का बनेंगे हिस्सा, फैंस के बीच बढ़ी हलचल
Salman Khan In Alliance: सलमान खान बहुत ही जल्द रियलिटी शो द अलायंस में नजर आने वाले हैं।
Salman Khan In Alliance
Salman Khan In Alliance: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे, जी हां! दरअसल खबर है कि भाईजान बहुत ही जल्द अमेज़न प्राइम वीडियो पर आ रहे रियलिटी शो "द अलायंस" का हिस्सा बनने जा रहें हैं। बता दें कि इस रियलिटी शो में सलमान जी के भाई सोहेल खान भी नजर आ रहें हैं, ऐसे में सलमान खान उन्हें ही सपोर्ट करने के लिए इस शो में एंट्री करेंगे।
सलमान खान द अलायंस का बनेंगे हिस्सा
अलायंस रियलिटी शो लगभग अपने अंत पर पहुंच गया है, बहुत ही जल्द शो का ग्रैंड फिनाले होगा और इसके बाद कोई एक कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी अपने साथ अपने घर लेकर जाएगा। हालांकि ग्रैंड फिनाले से पहले शो में काफी ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे, उन्हीं में से एक है सलमान खान की एंट्री। सोर्सेज की मानें तो सलमान खान द अलायंस का हिस्सा बनने वाले हैं।
सलमान खान द अलायंस में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए जाने वाले हैं, वे शो में करीब एक घंटे रहेंगे। सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के जान के बाद सोहेल खान बेहद इमोशनल हो गए थे, ऐसे में अब सलमान खान उनके लिए द अलायंस में एंट्री करेंगे। सलमान खान को बतौर गेस्ट इस शो में देखना काफी शानदार होने वाला है, जहां वे बिग बॉस जैसा रियलिटी शो होस्ट करते हैं, वहीं अब वे किसी रियलिटी शो में गेस्ट बनकर जाएंगे, वो भी अपने भाई को सपोर्ट करने। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब सलमान खान गेस्ट बनकर अपने परिवार का समर्थन करने पहुंचेंगे।
सलमान खान के द अलायंस में जाने की खबर सुन फैंस खुश हो उठे हैं, अब देखना होगा कि उनकी एंट्री से क्या कुछ धमाल मचेगा। द अलायंस में सलमान खान करीब 1 घंटा रहेंगे, ऐसे में उनका अन्य कंटेस्टेंट्स संग भी मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल सकता है। बता दें कि जब सोहेल खान ने सलमान खान को बताया कि वे इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहें हैं तो उस वक्त सलमान खान ने अपने भाई को चेतावनी दी थी, उन्होंने कहा था - क्या तुम्हें पूरा यकीन है कि तुम जानते हो कि किस चीज़ में कदम रख रहे हो। सलमान खान का इशारा इस तरफ था कि रियलिटी शो की जिंदगी आसान नहीं होती है, वहां आपका हर कदम और हर फैसला कैमरे और जनता की नजरों में रहता है। वहीं जब सोहेल शो में एंट्री कर चुके थे, तब भाईजान ने सोशल मीडिया पर उन्हें शो के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।


