TRENDING TAGS :
Salman Khan Video: पैप्स ने मांगी सलमान खान से माफी, बताया क्यों हुए थे भाईजान नाराज
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कल पैप्स पर अपना गुस्सा निकालते दिखे, जिसके बाद कल पैप्स ने उनसे मांगी माफी, जाने क्या कहा सलमान ने
Salman Khan Video Paps Says To Sorry (Image Credit-Socia Media)
Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की पॉपुलर्टी किसी से नहीं छुपी है। सलमान खान जहाँ भी जाते हैं आम जनता क्या पैप्स भी उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहती है। लेकिन मंगलवार की देर रात कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद Salman Khan ने मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला और इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद ये पूरा मामला दिनभर सुर्खियों में बना रहा। आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिसकी वजह से Salman Khan देर रात में एक के बाद एक पोस्ट करते हुए नजर आए। और अपनी पोस्ट में मीडिया पर निशाना साधा, इन सब खबरों के बीच कल जब सलमान खान (Salman Khan) एक इवेंट का हिस्सा बने, तब वहाँ पर मीडिया ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सलमान खान से माफी मांगी, जिसपर सलमान खान ने बताया कि उनको क्यों गुस्सा आया था।
सलमान खान से मीडिया ने मांगी माफी वीडियो वायरल ( Media Said Sorry To Salman Khan Video)-
कल देर रात जब सलमान खान (Salman Khan) एक इवेंट में पहुँचे जहाँ पर रितेश देशमुख भी आए हुए थे। उस दौरान वहाँ पर मीडिया ने पहले आराम से दोनों की फोटो ली, फिर सलमान खान को चारों तरफ से घेर लिया और अपनी गलती के लिए भाईजान से माफी मांगने लगे। जिसपर Salman Khan ने कहा की जरा जोर से सॉरी बोलो, ये सब देखकर वहाँ मौजूद रितेश देशमुख भी मुस्कुराने लगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
सलमान खान मीडिया पर क्यों हुए गुस्सा (Salman Khan Angry On Media Reason)-
जब मीडियाकर्मी Salman Khan से माफी मांग रहे थे। तभी सलमान खान ने कहा कि अपना वो वाला वीडियो इंस्टा पर क्यों नहीं अपलोड किया। जिसमें दौड़ रहे थे। रिपोर्ट्स कि माने तो, सलमान खान अपने किसी परिचित को देखने के लिए अस्पताल गए हुए थे। उसी दौरान उनकी फोटो क्लिक करने के लिए वहाँ मीडियाकर्मी आए और वो शोर करने लगे। जिसपर सलमान खान (Salman Khan) नाराज हो गए। और कहा कि आपका कोई होता तो क्या तब भी आप ऐसा करते। आप अस्पताल के बाहर हो।
तो वहीं मीडिया ने भी सलमान खान के सामने अपना पक्ष रखा, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। सलमान खान और मीडियाकर्मी आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।


