Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु की ड्यू डेट कब? जानिए प्रेग्नेंसी को हुआ कितना समय

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मां बनने वालीं हैं, आइए जानते हैं कि उनकी ड्यू डेट कब है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Jun 2026 7:30 AM IST
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy
X

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने चाहने वालों को एक बहुत ही अच्छी खबर सुनाई है, जी हां! दरअसल सामंथा रुथ प्रभु और उनके फिल्ममेकर पति राज निदिमोरू के घर जल्द किलकारियां गूंजने वालीं हैं, शादी के 6 महीने बाद सामंथा रुथ प्रभु ने गुड न्यूज दी है, जिसके बाद फैंस उन्हें बधाईयां देते नहीं थक रहें हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने खुद इस खबर को कंफर्म कर दिया है और अब उनकी ड्यू डेट भी सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि सामंथा रुथ प्रभु के घर नन्हे कदमों की आहट कब आएगी।

सामंथा रुथ प्रभु की ड्यू डेट

सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में फिल्म मा इंटी बंगारम रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी फिल्म की सफलता का जश्न मनाते सामंथा नजर आईं, जहां उनके पति राज निदिमोरू भी मौजूद रहे। सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म की टीम के साथ केक काटकर फिल्म का जश्न मनाया, लेकिन इस दौरान सबकी नजरी सामंथा के बेबी बंप पर टिक गई। जी हां! सामंथा अपना बेबी बंप फ्लांट करते नजर आईं, जिसके बाद से ही हल्ला मच गई कि सामंथा प्रेग्नेंट हैं।


फिलहाल, सामंथा रुथ प्रभु ने खुद इस खबर को कंफर्म कर दिया, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि वे और राज अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। सामंथा रुथ प्रभु का फर्स्ट ट्राइसमेस्टर चल रहा है। खबरों की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु इस साल दिसंबर महीने में अपने बेबी को जन्म देंगी, उनकी ड्यू डेट दिसंबर बताई जा रही है। सामंथा और राज से जुड़ी इस गुड न्यूज को सुन उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को खूब प्यार दे रहें हैं।

39 की उम्र में मां बनेंगी सामंथा

सामंथा रुथ प्रभु 39 की उम्र में मां बनने जा रहीं हैं, राज संग शादी के महज 6 महीने बात उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। राज और सामंथा ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में बेहद निजी समारोह में शादी की थी, शादी की तस्वीरें साझा कर कपल ने फैंस को चौंका दिया था। वहीं राज और सामंथा की प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो इनकी पहली मुलाकात "द फैमिली मैन 2" के सेट पर हुई थी, बस यही से दोनों करीब आए, पहले रिश्ता दोस्ती में बदला, फिर एक-दूसरे से प्यार कर बैठे, कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली और अब दोनों जिंदगी के अगले खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story