TRENDING TAGS :
Samantha Ruth Prabhu Video: प्रेग्नेंसी पर सामंथा रुथ प्रभु ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत खुश हूं...
Samantha Ruth Prabhu Video: सामंथा रुथ प्रभु ने ऑफिशियल तौर पर प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Samantha Ruth Prabhu Video
Samantha Ruth Prabhu Video: खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की खबरें इन दिनों छाई हुईं हैं, हाल ही में उन्हें बेबी बंप फ्लांट करते देखा गया था, लेकिन उनकी या फिर उनके पति राज निदिमोरू की ओर से प्रेग्नेंसी पर कोई भी बयान सामने नहीं आया था, लेकिन अब अभिनेत्री ने खुद प्रेग्नेंसी पर पक्की मुहर लगा दी। जी हां! सामंथा रुथ प्रभु ने खुद ऐलान किया कि वे मां बनने वालीं हैं और अब वे मैटरनिटी लीव पर भी जा रहीं हैं, साथ ही उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की है।
सामंथा रुथ प्रभु हैं बेहद एक्साइटेड
सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी को लेकर जब से चर्चाएं हो रहीं हैं, फैंस उन्हें लगातार बधाईयां दे रहें हैं, और अब हाल ही में अभिनेत्री ने खुद कन्फर्म कर दिया कि वे मां बनने वालीं हैं। दरअसल सामंथा रुथ प्रभु और उनके फिल्ममेकर पति राज निदिमोरू को एक इवेंट में स्पॉट किया गया, इस दौरान ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की।
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए कहा, "मुझे अब मैटरनिटी लीव लेना पड़ेगा, लेकिन मैं बहुत अधिक खुश हूं। सॉरी गाइज.... एक छोटा सा ब्रेक लेना पड़ेगा और फिर मैं जल्द वापसी करूंगी।" सामंथा रुथ प्रभु अब छुट्टी पर जाने वालीं हैं, लेकिन उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया है कि मां बनने के बाद वे जल्द ही वापसी करेंगी।
सामंथा रुथ प्रभु की ड्यू डेट
सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म कर दिया, वे और राज अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु का फर्स्ट ट्राइसमेस्टर चल रहा है। वे इस साल दिसंबर महीने में अपने बेबी को जन्म देंगी, उनकी ड्यू डेट दिसंबर बताई जा रही है।
39 की उम्र में मां बनेंगी सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु 39 की उम्र में मां बनने जा रहीं हैं, राज संग शादी के महज 6 महीने बात उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। राज और सामंथा ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में बेहद निजी समारोह में शादी की थी, शादी की तस्वीरें साझा कर कपल ने फैंस को चौंका दिया था। वहीं राज और सामंथा की प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो इनकी पहली मुलाकात "द फैमिली मैन 2" के सेट पर हुई थी, यही से इनके बीच नजदीकियां बढ़ी।
सामंथा रुथ प्रभु वर्कफ्रंट
सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में फिल्म मा इंटी बंगारम रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाई हुई है, इसी के बाद वे मैटरनिटी ब्रेक पर जा रहीं हैं, अब देखना होगा कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी।


