Samantha Ruth Prabhu Pregnant: प्रेग्नेंट हैं सामंथा रुथ प्रभु, फ्लांट किया बेबी बंप, वीडियो वायरल

Samantha Ruth Prabhu Pregnant: सामंथा रुथ प्रभु मां बनने वालीं हैं, जी हां! एक्ट्रेस और उनके पति राज निदिमोरु के घर जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Jun 2026 5:52 PM IST
Samantha Ruth Prabhu Pregnant
X

Samantha Ruth Prabhu Pregnant

Samantha Ruth Prabhu Pregnant: सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, जी हां! अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी खबरों में हैं, एक तरफ जहां सामंथा की नई फिल्म "मां इंटी बंगारम" बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आ रहीं हैं, पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन जगत में सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी हुईं हैं, और अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

सामंथा रुथ प्रभु ने फ्लांट किया बेबी बंप

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया, दरअसल उन्हें आज पपराजी द्वारा पति राज निदिमोरु संग स्पॉट किया गया, इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु अपना बेबी बंप फ्लांट करते नजर आईं। सामंथा रुथ प्रभु ने जींस और व्हाइट कलर का टाइट टॉप पहना हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आया। सामंथा रुथ प्रभु का ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, फैंस उन्हें बधाईयां देने में जुट गए हैं।

सामंथा और राज ने अब तक प्रेग्नेंसी पर कुछ भी बयान नहीं दिया, लेकिन वायरल वीडियो में सामंथा की प्रेग्नेंसी का खुलासा हो चुका है। सामंथा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है, फैंस एक्ट्रेस और उनके पति राज को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाईयां दे रहें हैं।

कब शादी के बंधन में बंधे थे सामंथा और राज

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु से 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। सामंथा ने राज से शादी करने से पहले 2017 में नागा चैतन्य से शादी रचाई थी, हालांकि 2021 में दोनों का तलाक हो गया, तलाक के बाद सामंथा बुरी तरह टूट गईं थीं। फिर उनकी जिंदगी में राज की एंट्री हुई और उन्होंने राज संग अपने जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत की।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story