Samay Raina Girlfriend: कौन हैं मेधा शंकर? जिनके साथ समय रैना की डेटिंग की खबरें हुई वायरल

Who Is Meha Shankr Samay Raina GF: मशहूर कॉमेडियन समय रैना का नाम जुड़ा मेधा शंकर के साथ जानिए कौन हैं, मेधा शंकर, क्या दोनों सच में कर रहे एक-दूसरे को डेट

Shikha Tiwari
Published on: 11 Sept 2026 10:40 AM IST
Samay Raina Medha Shankr Dating
X

Samay Raina Girlfriend (Image Credit-Social Media)

Samay Raina GF: मशहूर कॉमेडियन समय रैना जोकि अक्सर अपने कॉमेडी की वजह से विवादों में छाए रहते हैं। एक ऐसे कॉमेडियन हैं, जो अपने शो पर बुलाकर लोगों की भरपूर बेइज्जती करते हैं। इनके शो में बॉलीवुड सिनेमा से लेकर हर क्षेत्र से जुड़े लोग जाते रहते हैं। हालहि में अशनीर ग्रोवर भी इनके शो इंडियॉज गॉट लेटेंट का हिस्सा बने, जहाँ पर राखी सांंवत से उन्होंने सलमान खान के फॉर्म हाउस पर लेकर सवाल पूछा जिसपर राखी सावंत ने अशनीर ग्रोवर को जिस तरह से जवाब दिया। उनका वो क्लिप काफी वायरल हो हुआ था। अब जाकर समय रैना के पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें समय रैना का नाम मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है। चलिए जानते हैं मेधा शंकर कौन हैं।

समय रैना की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेधा शंकर कौन हैं (Who Is Samay Raina Rumored GF Medha Shankr)-

मेधा शंकर एक्ट्रेस के साथ ही साथ एक सिंगर भी हैं। उनको दर्शकों ने विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 12वीं फेल में देखा था। जिसमें उन्होंने विक्रांत की प्रेमिका का किरदार प्ले किया था। फिल्म में उन्होंने श्रद्धा जोशी का किरदार प्ले किया था। हालहि में मेधा शंकर को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में देखा गया। एपिसोड के दौरान, मेधा शंकर वरुण धवन और शेरोन वर्मा के साथ पैनल में शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति ने समय रैना के साथ उनके संबंधों को लेकर चल रही अटकलों को फिर से हवा दी।


क्या समय रैना और मेधा शंकर कर रहे एक-दूसरे को डेट (Is Samay Raina Dating Medha Shankr)-

हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दिख रही जगहों की तुलना करने के बाद अटकलें और तेज़ हो गईं। एक फॉलोअर ने दावा किया कि समय रैना और मेधा शंकर दोनों ही पहाड़ों पर छुट्टियां मना रहे हैं। यूजर ने लिखा, "पहली बात तो ये है कि दोनों ही पहाड़ों पर छुट्टियां मना रहे हैं। फिर, दोनों की स्टोरीज़ में दीवारों का रंग बिल्कुल एक जैसा है?! अब तो ये महज़ संयोग लग रहा है। समय रैना और मेधा शंकर - क्या ये महज़ संयोग है या फिर कुछ और भी पता चल रहा है?"

तो वहीं समय रैना ने हालहि में शेरोन वर्मा के साथ डेटिंग को लेकर चल रही खबरों को झूठ बताया। जिसके बाद इन दोनों के डेटिंग की अफवाहे उड़ने लगी है। अब ये खबर कितनी सच है ये तो समय रैना या मेधा शंकर ही बता सकते हैं।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story