India's Got Latent: सौरव जोशी पर समय रैना का मजेदार वार, बादशाह को भी किया रोस्ट, देखें

Samay Raina Roast Sourav Joshi: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने यूट्यूबर सौरव जोशी को बुरी तरह रोस्ट किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Aug 2026 12:53 PM IST
Samay Raina Roast Sourav Joshi
X

Samay Raina Roast Sourav Joshi (Photo- Social Media)

Samay Raina Roast Sourav Joshi: समय रैना के पॉपुलर शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" का नया एपिसोड आ चुका है, और एक बार फिर सोशल मीडिया पर नए एपिसोड को लेकर चर्चा छिड़ गई है। समय रैना के शो के इस नए एपिसोड में बतौर गेस्ट जो हस्तियां नजर आईं, वो बादशाह, हर्ष लिंबाचिया और सौरव जोशी थे। ऐसे में समय रैना ने इन हस्तियों को बुरी तरह रोस्ट कर दिया, जी हां! खासतौर पर सौरव जोशी का जमकर मजाक उड़ाया, वो भी उनकी शादी को लेकर, आइए विस्तार से बताते हैं।

समय रैना ने सौरव जोशी को किया रोस्ट

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का नया एपिसोड आ चुका है, जिसकी तमाम क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं, लेकिन पूरे एपिसोड में सबसे अधिक जिस चीज की चर्चा हो रही है, वो सौरव जोशी की रोस्टिंग है, जी हां! समय रैना ने अपने शो पर सौरव जोशी को जमकर रोस्ट किया, जिसे देख दर्शक भी हैरान रह गए।


समय रैना ने सौरव जोशी के हेयर कट का मजाक उड़ाया, साथ ही शादी को लेकर भी रोस्ट कर दिया। समय रैना ने सौरव जोशी के लिए कहा - बधाई हो आपको! आपकी शादी हुई है नई-नई। इतना यंग ऐज में आपने शादी की... उम्मीद है कि चलेगी। फिर उन्होंने बादशाह की तरफ इशारा करते हुए कहा... नहीं! सबकी नहीं चलती। अगर नहीं भी चलती तो तलाक से 8-9 ब्लॉग तो बना ही लोगे।

समय रैना यहीं नहीं रुके, उन्होंने सौरव जोशी को रोस्ट करते हुए आगे कहा - आप क्यों आए हो हमारे बीच... आपका सब कुछ सही चल रहा था। समय रैना ने सौरव जोशी के हेयरकट पर कमेंट करते हुए कहा - एक अच्छा हेयरकट कर लो ना। कॉमेडियन ने सौरव जोशी की शादी का जिक्र भी किया, उन्होंने कहा, "आप लोगों ने इनका Vlog देखा था शादी वाला.., इनकी बीवी गिरी हुई थी और ये उदास भी नहीं था, ये डेकोरेशन देख रहा था बगल में।" समय रैना ने शो के दौरान सौरव जोशी का जमकर मजाक उड़ाया, हालांकि सौरव जोशी शांति से बैठकर हंसते रहे। सौरव जोशी का ऐसा अंदाज देख दर्शक यहीं कह रहें हैं कि इस शो के लिए सौरव जोशी बहुत भोले हैं, उन्हें नहीं आना चाहिए था। सौरव जोशी और समय रैना की क्लिप सोशल मीडिया पर छा गई है, जहां कुछ सौरव जोशी का मजाक उड़ा रहें हैं कि ये सिर्फ अपने घर का कैमरा फेस कर सकता है, वहीं फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहें हैं सौरव सच्चे दिल का इंसान है, गलती से चला गया इस शो में।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story