Mahhi Vij: एलिमनी की बात कर रोयीं माही विज, इस हसीना ने साधा निशाना, बोलीं- विक्टिम कार्ड शुरू...

Bigg Boss 20 Mahhi Vij: बिग बॉस के घर में हाल ही में माही विज ने हाल ही में जय संग तलाक और एलिमनी पर बात की, जिसके बाद अभिनेत्री सना मकबूल ने उन पर निशाना साधा।

Shivani Tiwari
Published on: 22 Oct 2026 8:03 PM IST
Bigg Boss 20 Mahhi Vij
X

Bigg Boss 20 Mahhi Vij

Bigg Boss 20 Mahhi Vij: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। कभी घरवालों के बीच भयंकर बहसबाजी देखने को मिलती है, तो कभी कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े शॉकिंग खुलासे करते हैं। अभी हाल ही में बिग बॉस में माही विज अपने एक्स-हसबैंड जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी को लेकर बात करते हुए भावुक हो गईं। माही ने बताया कि उन्होंने जय से एलिमनी लेने से भी इनकार कर दिया था। वहीं, इस मामले पर अभिनेत्री सना मकबूल के माही विज को अपने निशाने पर लिया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

सना मकबूल का माही विज पर तंज

माही विज ने हाल ही में बिग बॉस 20 में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की, उन्होंने आसिफ खान और यंग डीएसए के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने जय भानुशाली से तलाक और अपनी बेटी तारा के भविष्य को लेकर बातें की। माही ने बताया कि वह खुद अपनी बेटी के लिए कमाना चाहती हैं, अपने दम पर मेहनत करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी रिवील किया कि तलाक के दौरान जज ने उनसे कई बार एलिमनी लेने के बारे में दोबारा सोचने को कहा था, लेकिन उन्होंने जय से एलिमनी लेने से इनकार कर दिया। इसी बातचीत के दौरान माही बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।


माही विज के इस खुलासे के बाद पूरे सोशल मीडिया पर ही इसी की चर्चा हो रही है, दर्शक और फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। वहीं अब सना मकबूल ने भी माही विज के इस खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर तंज कसा। सना मकबूल ने X प्लेटफार्म पर ट्वीट करते हुए लिखा, "एक महत्वपूर्ण अपडेट... विक्टिम कार्ड शुरू हो गया है, बेचारी बन रही है, मैं बहुत महान हूं , पूरा एक प्लान किया हुआ खेल है, कब और कहां कैसे खेलना है। शानदार।" सना मकबूल ने माही विज पर तंज कसा, बता दें कि जब माही विज बिग बॉस 20 में एंट्री करने वालीं थीं, उस दौरान भी सना मकबूल ने उन्हें ताना मारा था, और अब एक बार फिर सना मकबूल ने उन्हें अपने निशाने पर लिया। मालूम हो कि, सना मकबूल और माही विज दोनों अच्छी दोस्त हुआ करती थीं, लेकिन अब इनकी दोस्ती टूट गई है और सना मकबूल माही विज पर लगातार वार कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story