Sanchita Ugale Last Video: संचिता उगले के सुसाइड से कुछ समय पहले का वीडियो आया सामने, देखें

Sanchita Ugale Last Video: संचिता उगले के निधन के बाद उनका आखिरी वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

Shikha Tiwari
Published on: 15 Jun 2026 2:18 PM IST
Sanchita Ugale Instagram Video
X

Sanchita Ugale Last Video (Image Credit- Social Media)

Sanchita Ugale Last Video: कुमकुम भाग्य और छावा जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले के अचानक से निधन के बाद मनोरंजन जगत में सनापन छा गया है। बता दे कि सुचिता उगले के निधन की वजह खुदखुशी बताई जा रही है। लेकिन उन्होंने क्यों खुदखुशी की है। इसपर किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने आई है। लेकिन उनके फैंस और उनको पसंद करने वाले उनके सुसाइड की खबरें सुनकर काफी शॉक्ड हैं। जिसके पीछे की वजह बताई जा रही है, Sanchita Ugale का आखिरी वीडियो

संचिता उगले का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो हुआ वायरल (Sanchita Ugale Last Instagram Video)-

संचिता उगले के निधन ने सभी को शॉक्ड कर दिया है। 30 साल की अभिनेत्री ने अच्छे-खासे करियर के बाद अचानक से दुनिया छोड़ने का फैसला क्यों लिया। किसी को ये बात हजम नहीं हो रही है कि Sanchita Ugale सुसाइड जैसा कदम उठा सकती हैं। क्योंकि उनके निधन की खबर आने से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही थी। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

संचिता उगले का एक वीडियो है, जिसमें वो पिंक सूट में हाथ में कैमरा लिए हुए हो राधा तेरी चुनरी पर लिप्सिंग करती हुई नजर आ रही है।

इसके अलावा सुचिता उगले ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें संचिता ने नोजपिन, इयररिंग, आइलैसेस गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आ रही हैं। ये वीडियो भी उसी दिन का है।


उनका ये वीडियो देखकर दर्शकों का रिएक्शन सामने आ रहा है। दर्शकों का कहना है कि उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि संचिता इस तरह का फैसला कर सकती हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story