TRENDING TAGS :
Sanchita Ugle Suicide: संचिता उगले कौन थी? जिन्होंने किया सुसाइड जानिए इनके बारे में
Who Was Sanchita Ugal Death: संचिता उगले ने सुसाइड कर लिया है, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में
Sanchita Ugale Suicide Reason (Image Credit-Social Media)
Sanchita Ugale Suicide: कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस संचिता उगले जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी थी। उन्होंने अपनी जान खुद ले ली है। रिपोर्ट कि माने तो Sanchita Ugale ने सुसाइट कर लिया है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। Sanchita Ugale के निधन से उनके करीबी और चाहने वाले स्तब्ध रह गए हैं। चलिए जानते हैं Sanchita Ugale के बारे में
संचिता उगले कौन है (Who Is Sanchita Ugale)-
संचिता उगाले लोकप्रिय टीवी शो 'दंगल' के सीरियल 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में सौराब बेदी के साथ अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'वागले की दुनिया' जैसे शो में भी काम किया है। इसके अलावा, संचिता ने विक्की कौशल के साथ 'छावा' और मनोज बाजपेयी के साथ 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में भी काम किया है। सुचिता ने विक्की कौशल की फिल्म छावा में तारा बाई का किरदार प्ले किया था।
संचिता उगले ने फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था-, " मनोज बाजपेयी, विक्रांत मैसी और विक्की कौशल जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, जिस तरह से वे अपने किरदारों को निभाते थे और दी गई परिस्थितियों में अभिनय करते थे, उससे मुझे अपने अभिनय कौशल को और निखारने की बहुत प्रेरणा मिली।"
संचिता का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो उनकी मौत से पहले लोगों को शॉक्ड कर रहा है। इंस्टाग्राम स्टोरी है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने नए लिप-सिंकिंग वीडियो से प्रशंसकों को खुश किया। वीडियो में वह बेहद खुश नजर आ रही थीं और उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक और धमाकेदार गाना।" स्टोरी और वीडियो को देखकर लगता है कि अभिनेत्री सामान्य थीं, इसलिए यह सवाल उठता है कि आखिर अचानक उनके साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या का फैसला ले लिया। अभी तक उनके सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। सुचिता ने 30 साल की उम्र में ऐसा कदम क्यों उठाया सबके मन में यही सवाल है।
बता दे कि संचिता के फैमिली और पर्सनल लाइफ के बारे में किसी प्रकार की खास जानकारी नहीं प्राप्त है।


