TRENDING TAGS :
Sanjay Dutt ने कहा उन्होंने देश में शांति को लेकर जोभि बयान दिया स्क्रिप्टेड था, देखें वीडियो
Sanjay Dutt Video: संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो में जोकुछ भी हुआ, उसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शो से संबंधित बातें की हैं
Sanjay Dutt Video On Shekhar Suman Show Controversy (Image Credit-Social Media)
Sanjay Dutt Video: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक कल से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिसके पीछे की वजह है संजय दत्त द्वारा शेखर सुमन के शो में कहा गया कि इस देश में मैं अब शांति नहीं महशूस करता हूँ। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप को जादू की झप्पी देने को कहा, जिसके बाद संजय दत्त सोशल मीडिया पर विवादों में छा गए। उन्होंने पोस्ट करके इसपर सफाई भी दी थी। लेकिन अब जाकर संजय दत्त ने वीडियो शेयर कर उस पूरे विवाद पर सफाई दी है।
संजय दत्त ने शेखर सुमन शो में जो बयान दिया उसपर वीडियो शेयर कर दी सफाई (Sanjay Dutt Shared Video On Shekhar Suman Show Controversy)-
संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो 'शेखर टूनाइट' में अपनी हालिया टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि ये टिप्पणियां स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा थीं और उनके व्यक्तिगत विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं। शो में दिए गए उनके कुछ बयानों पर ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने के बाद अभिनेता ने एक वीडियो बयान जारी किया। विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संजय दत्त ने कहा कि वह समझते हैं कि कुछ लोग उनकी बातों से हैरान या असहमत क्यों हैं।
संजय दत्त ने कहा- "नमस्कार, सभी को। हाल ही में, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेखर सुमन के शो में मेरे द्वारा कही गई कुछ बातों के बारे में मुझसे संपर्क किया है। कुछ लोगों ने कहा कि वे मेरी टिप्पणियों से आश्चर्यचकित थे, जबकि कई अन्य लोगों ने मेरी बातों से पूरी तरह असहमति जताई। मैं उनकी भावनाओं को पूरी तरह समझता हूं, और मैं इस बारे में एक बात स्पष्ट करना चाहूंगा। शो में मैंने जो कुछ भी कहा, वह एक स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा था, जैसा कि अक्सर इस तरह के टेलीविजन शो में होता है। हम स्क्रिप्ट के अनुसार अभिनय कर रहे थे। उस सेगमेंट के दौरान कही गई बातें उस प्रदर्शन और उसके संदर्भ का हिस्सा थीं।,"
संजय दत्त ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इन टिप्पणियों को उनकी निजी राय नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि इस सेगमेंट से उनके वास्तविक विचारों के बारे में कोई गलतफहमी पैदा हो। ये किसी भी तरह से मेरे निजी विचार, भावनाएँ या विचार नहीं थे। मैं अपने मित्रों और शुभचिंतकों के विश्वास और स्नेह का बहुत सम्मान करता हूँ। मैं कभी नहीं चाहूँगा कि एक स्क्रिप्टेड प्रस्तुति के कारण मेरे वास्तविक विचारों को लेकर कोई गलतफहमी पैदा हो। मुझे उम्मीद है कि इससे पूरा मामला सही संदर्भ में स्पष्ट हो गया है। जय हिंद, जय भारत," अभिनेता ने हाथ जोड़कर अपनी बात समाप्त की।


