TRENDING TAGS :
Sanjay Dutt का नाम आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर कहा- मेरी रगों में मुसलमान का खून है
Sanjay Dutt Special Story: संजय दत्त का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गिरफ्तार होने पर कहा था कि- मेरी रगों में मुसलमान का खून है
Sanjay Dutt Told His Father I Have Muslim Blood In My Venis (Image Credit- Social Media)
Sanjay Dutt Special Story: बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर संजय दत्त इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। जिसके पीछे की वजह है संजय दत्त द्वारा शेखर सुमन के शो में दिया गया बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि अब मुझे देश में शांति महसूस नहीं होती है। इसके अलावा उन्होंने गाँधीगिरी की भी बात की, जिसके बाद संजय दत्त सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए। जिसके बाद संजय दत्त ने पोस्ट कहके स्टेटेमेंट दिया कि उनका विचार किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था। इन सबके बीच संजय दत्त के कुछ पुराने बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही संजय दत्त का पाकिस्तान के साथ क्या कनेक्शन है, और कहा कि उनके रगों में मुस्लिम का खून है।
संजय ने कहा था कि उनके रगों में मुसलमान का खून है (Sanjay Dutt Muslim Blood)-
संजय दत्त का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि एक रिपोर्ट के अनुसार, 1993 में मुंबई में हुए दंगों और हथियारों के मामले में जब सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त से आतंंकी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में सवाल किया था तब संजय दत्त ने कहा- "मेरी रगों में मुसलमान का खून है और शहर में जो कुछ हुआ, मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सका।" उसका जिक्र किताब 'संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड लव स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय' में भी है. बता दें कि ये किताब लेखक यासिर उस्मान ने लिखी है। बताया जाता है कि संजय दत्त बाबरी मस्जिद विवाद की बात कर रहे थो, जब 1992 में बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी। बता दे कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त हिंदू हैं, तो वहीं उनकी माँ नरगिस मुस्लिम है।
संजय दत्त का पाकिस्तान से पुराना नाता (Sanjay Dutt Pakistan Connection)-
बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर संजय दत्त की बात करे तो उनके पिता सुनील दत्त थे। जोकि बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। इसके साथ ही सुनील दत्त का जन्म पंजाब प्रान्त के झेलम जिले के खुर्द नामक गांव के बलराज दत्त के रूप में हुआ था। जोकि अब पाकिस्तान प्रांत में है। जिसकी वजह से संजय दत्त का भी पाकिस्तान से कनेक्शन है। लेकिन विभाजन के बाद उनका परिवार हरियाणा फिर मुंबई में शिफ्ट हो गया।


