TRENDING TAGS :
Sanjay Dutt मुस्लिम पत्नी संग पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, माथे पर लगाया सिंदूर, वीडियो छाया
Sanjay Dutt Visits Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी मुस्लिम बीवी मान्यता दत्त संग लालबाग च राजा के दर्शन करने पहुंचे।
Sanjay Dutt Visits Lalbaugcha Raja
Sanjay Dutt Visits Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, दरअसल उनकी और उनकी बीवी मान्यता दत्त का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो लोगों का तेजी से ध्यान खींच रहा है। बता दें कि संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबाग च राजा के दर्शन करने पहुंचें, जहां उन्होंने मान्यता की मांग में बड़े ही प्यार से सिंदूर भी लगाया, संजय दत्त का ये अंदाज फैंस के दिलों में बस गया, ऐसे में सामने आए इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार दे रहें हैं।
संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त संग पहुंचें लालबाग च राजा
गणपति उत्सव के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए आए दिन कई सेलिब्रिटीज पहुंच रहे हैं। वहीं अब संजय दत्त भी अपनी मुस्लिम पत्नी मान्यता दत्त के साथ बप्पा के दरबार पहुंचे। संजय दत्त और मान्यता दत्त ने पूरे गणपति बप्पा के दर्शन किए। उनकी गणपति दर्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इन वायरल हो रहे वीडियोज में संजय दत्त गणपति दर्शन के बाद अपनी पत्नी मान्यता दत्त के माथे पर बड़े ही प्यार से सिंदूर लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है और फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं। संजय दत्त और मान्यता दत्त की शादी को 18 साल हो गए हैं, जिस तरह आज दोनों के बीच प्यार देखने को मिला, फैंस इस जोड़ी के दीवाने बन गए। कमेंट बॉक्स में फैंस कपल की तारीफों के पुल बांधने में जुटे हुए हैं। संजय दत्त और मान्यता दत्त के लुक के बारे में बताएं तो संजय दत्त जहां ओरेंज कलर के कुर्ते में नजर आए, वहीं मान्यता दत्त पिंक कलर के सूट में बेहद हसीन लग रहीं हैं।
मुस्लिम हैं संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है, उनका असली नाम दिलनवाज़ शेख था, सिर्फ यही नहीं! फिल्मी दुनिया में आने से पहले उन्हें सारा खान के नाम से भी जाना जाता था। अब यदि आपको बताएं कि उनका नाम मान्यता दत्त कैसे पड़ा तो दरअसल प्रकाश झा की फिल्म "गंगाजल" के बाद ही उनका नाम बदलकर मान्यता रखा गया।


