TRENDING TAGS :
Sapna Choudhary Divorce: पति संग रिश्ते में आ गई दरार? शादीशुदा जिंदगी से नाखुश हैं सपना चौधरी
Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिससे चर्चाएं तेज हो गईं हैं कि क्या सपना चौधरी और उनके पति को रिश्ते में कड़वाहट आ गई है।
Sapna Choudhary Divorce
Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी वैसे तो अधिकतर अपने डांस की वजह से फैंस का ध्यान खींचती रहतीं हैं, लेकिन इस बार वे अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में आ गईं हैं, जी हां! दरअसल खबरें आ रहीं हैं कि सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) के रिश्ते में अनबन आ गई है, ऐसी खबरें तब आना शुरू हुई, जब सपना चौधरी ने पति वीर साहू और अपने रिश्ते पर बात की, जिस दौरान उन्होंने कई शॉकिंग खुलासे किए।
सपना चौधरी लेंगी पति वीर साहू से तलाक
हरियाणवी की धमाकेदार डांसर सपना चौधरी ने साल 2020 में एक्टर और सिंगर वीर साहू से शादी रचाई थी, इनकी शादी बेहद प्राइवेट थी। सपना चौधरी और वीर साहू के दो बच्चे हैं, इसी बीच अब सपना चौधरी द्वारा दिए गए एक बयान से तहलका मच गया है, सपना चौधरी के बयान ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
सपना चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्यार और शादी पर बात की, इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं अपने बच्चों, टीम मेंबर, फैमिली, मां से बेहद प्यार करती हूं, लेकिन सबका प्यार अलग-अलग है। मैंने जैसी जिंदगी जी है, जो मैंने सहा है, मैं बस यही कहूंगी कि प्यार बकवास है, प्यार कुछ नहीं होता। प्यार बस आपकी मां ही कर सकती है, बाकी आप किसी से प्यार मांगने या मिलने की इच्छा करते हो तो वो गलत है। ये बस कहने की बातें हैं, प्यार बोलकर हम किसी की लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। प्यार आजादी होता है,जो हमें हमारी मां देती है। वो बिना कुछ बोले सब कुछ समझ जाती है, प्यार फ्रीडम और समर्पण है जो सिर्फ एक मां दे सकती है, मां के अलावा कोई आपके दर्द को बिना बोलने नहीं समझ सकता।"
सपना चौधरी ने आगे कहा, "मैं शादीशुदा हूं, मेरे दो बच्चे हैं, लेकिन जब मैं प्यार के बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है प्यार मुझे कहां मिला। किसी ने मुझे उस प्यार का एहसास नहीं कराया, जो मेरी मां ने कराया है, लेकिन जिस प्यार में सामने वाला आपको समझता नहीं है, आपको महसूस नहीं करता, आपकी आंखें नहीं पढ़ सकता, तो वो प्यार नहीं बल्कि एक सौदेबाजी है। मां को छोड़कर सब रिश्तों में सौदेबाजी है।" सपना चौधरी यही नहीं रुकी, उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आपसे कहता है कि वो आपसे प्यार करता है तो आपको तुरंत वहां से भाग जाना चाहिए।
डांसर सपना चौधरी के इस तरह के बयान ने हलचल पैदा कर दी है, यूजर्स के बीच यही बातें हो रहीं हैं कि क्या सपना चौधरी और वीर के रिश्ते में दरारें आ गईं हैं, जिस वजह से सपना चौधरी का प्यार से भरोसा उठ गया है।


