×

Khesari Lal Yadav ने लिया हरयाणवी अवतार, Sapna choudhary से बोले घुंघरू तोड़ के मानेगी ?

Matak Matak Song: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है। आप भी देखिये दोनों का ये ज़बरदस्त गाना।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Aug 2022 2:59 PM GMT
Matak Matak Song
X

Matak Matak Song (Image Credit-Social Media)

Matak Matak Song: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों ही अपनी अपनी इंडस्ट्री के महारथी हैं और अब एक गाने में सपना के लटके झटके और खेसारी का स्टाइल देखकर लोग दोनों के दीवाने हुए जा रहे हैं। इस गाने को हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी ने गाया है। जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के इस म्यूजिक वीडियो के बोल हैं मटक मटक (Matak Matak) । जिसके बोल आमीन बरोदी ने लिखे हैं। साथ ही गाने को काफी ख़ूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। जिसका संगीत गुलशन म्यूजिक का है। साथ ही इसे वत्स रिकार्ड्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। गाना सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त तरीके से हिट हुआ है और लोग सपना और खेसारी को साथ देखकर काफी खुश नज़र आ रहे हैं। गाने को अब तक 7,245,125 बार देखा जा चुका है। आप भी देखिये दोनों का ये ज़बरदस्त म्यूजिक वीडियो।

खेसारी लाल यादव जहाँ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट स्टार्स में से एक हैं वहीँ अब उनकी लोकप्रियता हरयाणवी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रही है। वहीँ दूसरी ओर सपना चौधरी भी अपने डांसिंग टैलेंट से सभी को एक बार फिर दीवाना करती दिख रहीं हैं। । गाना रिलीज़ होने के बाद से ही ये लोगों के दिलो दिमाग पर छाह गया और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। खेसारी लाल इस वीडियो में हरयाणवी जाट लग रहे हैं उन्होंने कहीं कहीं पगड़ी भी पहन रखी है। वहीँ सपना फुल हरयाणवी गेटअप में नज़र आ रहीं हैं। वहीँ एक जगह सपना हलके से इंडो वेस्टर्न लुक में भी नज़र आईं हैं। आपभी देखिये दोनों का ये ज़बरदस्त स्टाइल जहाँ सपना के साथ खेसारी लाल भी हरयाणवी रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। वहीँ फैंस भी दोनों पर भर भर के प्यार लुटा रहे हैं। वहीँ इस गाने को लोग जमकर लाइक और कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं। दोनों का गाना जब रिलीज़ हुआ था तब इस गाने को जहाँ बेहतरीन रिस्पांस मिला था वहीँ आज दो दिन बाद भी गाने के व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जहाँ खेसारी की फैन फॉलोइंग कमाल की है वहीँ सपना भी कम नहीं है। उनके लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनके हर गाने को खूब पसंद करते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story