TRENDING TAGS :
Sapna Choudhary Video: पति से अलग होकर, खुशी से झूमी सपना चौधरी, कहा- नाश तो हो ही...
Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी अपने पति वीर साहू से अलग रह रहीं हैं, इसी बीच उनका एक मस्ती भरा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो तेजी से नेटिजेंस का ध्यान खींच रहा है।
Sapna Choudhary Dance Video
Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाईं हुईं हैं, दरअसल उन्होंने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने पति वीर साहू संग रिश्ते पर कुछ ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद से ही चर्चाएं होने लगी थी कि सपना चौधरी जल्द अपने पति से तलाक लेने वाली हैं। वहीं, पिछले दिनों खबरें आईं कि सपना चौधरी ससुराल छोड़ चुकीं हैं और उन्होंने अपने पति वीर साहू पर मार पीट का आरोप लगाया है। इन सब विवादों के बीच सपना चौधरी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मस्ती भरा डांस कर रहीं हैं।
सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में एक तरफ तूफान मचा हुआ है और दूसरी तरफ वे खुशी से झूमते नजर आ रहीं हैं। दरअसल सपना चौधरी द्वारा शेयर किया गया लेटेस्ट वीडियो तेजी से यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में सपना चौधरी पीले कलर की स्लीवलेस कुर्ती और जींस पहने दिख रहीं हैं, और "ओ हमदम सुनियो रे" गाने पर मस्ती भरा डांस कर रहीं हैं।।
सपना चौधरी का ये खुशमिजाज भरा अंदाज देखते बन रहा है। सपना चौधरी का ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच ही रहा है, लेकिन इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसकी चर्चा अधिक हो रही है, जिसे यूजर्स उनके तलाक से जोड़कर देख रहें हैं। सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, "हरियाणवी स्ट्रेस नहीं लेते, बल्कि हम कहते हैं - देखी जागी नाश तो हो लिया..., मतलब कि देखा जाएगा, सब कुछ बर्बाद तो हो ही गया है। सपना चौधरी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहें हैं, जहां उनका ये अंदाज फैंस को पसंद आया, वहीं ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं।
पति वीर साहू से अलग हो गईं सपना चौधरी
सपना चौधरी ने अपना ससुराल छोड़ दिया है, उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। सपना चौधरी अपने बच्चों के साथ पति का घर छोड़ आई हैं, वे दिल्ली के नजफगढ़ में अपने माता-पिता के घर पर रह रही हैं। सपना चौधरी और वीर साहू केस में दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सपना को अंतरिम राहत दी, अब केस की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होनी है। बताते चलें कि सपना चौधरी और वीर साहू की लव मैरिज थी, दोनों ने 2020 में प्राइवेट तरीके से शादी रचाई थी। सपना चौधरी और वीर साहू के दो बेटे पोरस और शाहबीर है।


