Sara Ali Khan: स्वर्ण मंदिर में माथा टेकते ही रो पड़ीं 31 वर्षीय मुस्लिम एक्ट्रेस, भड़के लोग! बोले- अच्छी एक्टिंग...

Sara Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की 31 वर्षीय मुस्लिम अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्वर्ण मंदिर में माथा टेकते ही फफक-फफक कर रोते नजर आईं।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Oct 2026 12:48 PM IST
Sara Ali Khan
X

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: बॉलीवुड की एक जानी-मानी मुस्लिम अदाकारा चर्चाओं में आ गईं हैं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं, जी हां! बॉलीवुड की जो मुस्लिम अदाकारा यूजर्स के निशाने पर आईं हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि सारा अली खान हैं। 31 वर्षीय सारा अली खान हाल ही में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना माथा टेका और इसी दौरान वे फूट फूटकर रोने लग जाती हैं, उनका ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर छा गया है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।

स्वर्ण मंदिर में माथा टेकते ही रो पड़ीं सारा अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म "उड़ता तीर" को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना भी हैं। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहें हैं, अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म को प्रमोट कर रहें हैं। वहीं अभी हाल ही में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचें, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और फिल्म की सफलता के लिए मन्नत मांगी।

गुरुद्वारे में अरदास करते समय सारा अली खान की आंखों से आंसू छलक आए, वे फूट फूटकर कर रोने लगीं, उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो पर नेटिजेंस अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि सारा अली खान सफेद कलर का सूट पहने नजर आईं, वहीं आयुष्मान खुराना सफेद कुर्ता पहने नजर आए।

सारा अली खान को यूजर्स ने किया ट्रोल

सारा अली खान का ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने सारा अली खान को ट्रोल करते हुए लिखा, "फिर से इसकी एक्टिंग चालू हो गई, कोई कट बोलो यार।" दूसरे ने लिखा, "इसकी नौटंकी कभी खत्म नहीं होती।" तीसरे ने लिखा, "10 रुपए काटो इसकी ओवरएक्टिंग के।" चौथे ने लिखा, "ओवरएक्टिंग की दुकान।" पांचवें ने लिखा, "चाहे जितना रो, मूवी फिर भी फ्लॉप होगी।" वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो इमोशन को सच मान रहे हैं, एक ने लिखा, "ये इतना पवित्र जगह है, कोई भी यहां इमोशनल हो सकता है।" दूसरे ने लिखा, "ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है, आंसू अपने आप आ जाते हैं।"




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story