Sara Ali Henry Cavill: कौन हैं हेनरी कैविल?जिनके साथ फोटो शेयर करने पर सुर्खियों में आई सारा अली खान

Who Is Henry Cavill: सारा अली खान ने रॉयल एस्कॉट की तस्वीरें शेयर की जिसमें वो हेनरी कैविल के साथ आई नजर, जानिए कौन हैं हैनरी केविल

Shikha Tiwari
Published on: 19 Jun 2026 8:38 AM IST
Who Is Henry Cavill In Hindi
X

Sara Ali Khan Henry Cavill Instagram Photos (Image Credit- Social Media)

Sara Ali Khan Henry Cavill: सारा अली खान जोकि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। एक एक्ट्रेस के साथ ही वो पटौदी खानदान की राजुकमारी भी हैं। भले ही सारा अली खान और उनके माता-पिता का तलाक हो गया हो लेकिन आज भी सारा अली खान के रिश्ते उनके पिता और उनके परिवार के साथ काफी अच्छे हैं। अक्सर वो पटौदी परिवार के साथ नजर आती हैं। रॉयल एस्कॉट में पटौदी खानदान की राजकुमारी यानि सारा अली खान गई थी। वहाँ पर सारा अली खान की मुलाकात Henry Cavill के साथ हुई, जहाँ पर सारा अली खान ने उनके साथ कुछ तस्वीरें क्लिक कराई और अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद सारा अली खान और हेनरी कैविल की अचानक से मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। चलिए जानते हैं कौन हैं हेनरी कैविल जिनके साथ फोटो शेयर करने पर सारा अली खान हो रही है,सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हैं।

हेनरी कैविल कौन हैं (Who Is Henry Cavill In Hindi)-

हेनरी कैविल एक ब्रिटिश अभिनेता हैं। हेनरी कैविल का जन्म 5 मई 1983 को जर्सी में हुआ था। हेनरी कैविल की लोकप्रियता देश-दुनिया हर एक जगह फैली हुई है। जिसके पीछे की वजह है डीसी की फिल्म सुपरमैन में उन्होंने ही सुपरमैन का किरदार प्ले किया था। जिसके बाद सुपरमैन को पसंद करने वाले हर एक व्यक्ति के वो आइडल बन गए। लेकिन 2022 में उन्होंने अचानक से सुपरमैन की भूमिका में वापसी ना करने का आधिकारिक ऐलान किया। इसके अलावा Henry Cavill को नेटफ्लिक्स की सीरीज द विचर में गेराल्ट ऑफ राविया के किरदार में देखा गया है। हेनरी अपनी पर्सनल लाइफ काफी निजी रहते हैं। रिपोर्ट कि माने तो इस समय उनकी पार्टनर नताली विस्कुसो हैं।



Henry Cavill के माता-पिता मनोरंजन जगत से नहीं जुड़े हुए हैं। इसके बाद भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान वैश्विक स्तर पर बनाई है। हेनरी कैविल की माँ बैंकर थी और पिता स्टॉकब्रोकर थे। हेनरी कैविल स्कूल के समय में ही नाटकों में हिस्सा लेते थे।

हेनरी कैविल की पहली फिल्म (Henry Cavill First Movie)-


हेनरी कैविल ने अपने करियर की शुरूआत 2002 में फिल्म द काउंट ऑफ मोंटी क्रिस्टो से की थी। जिसके बाद उनको सुपमैन की भूमिका निभाने के बाद वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता मिली। 2013 में उन्हें ज़ैक स्नाइडर की फिल्म मैन ऑफ स्टील (Man of Steel) में सुपरमैन (क्लार्क केंट) का किरदार निभाया था। जिसके बाद उनकी पहचान हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में होने लगी। उन्होंने कई सारी सीरीज में सुपरमैन का किरदार प्ले किया है। मिशन इम्पॉसिबल का भी हिस्सा रह चुके हैं।

सारा अली खान ने हेनरी कैविल के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें (Sara Ali Khan Photos Shared With Henry Cavill)-

सारा अली खान ने हेनरी कैविल के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, दोनों की मुलाकात रॉयल एस्कॉट के दौरान हुई थी। जहाँ पर सारा अली खान व्हाइट कलर के रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। तो वहीं हेनरी ने ब्लैक कलर के गेटअप में नजर आ रहे हैं। जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story