Ravi-Sargun Pregnancy: प्रेग्नेंसी की खबरों पर सरगुन मेहता ने तोड़ी चुप्पी, देखिए क्या कहा

Ravi-Sargun Pregnancy: टीवी गलियारों में तेजी से चर्चा हो रही है कि अभिनेत्री सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं, वहीं अब सरगुन मेहता ने खुद प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Feb 2026 4:25 PM IST
Ravi Dubey-Sargun Mehta Pregnancy
X

Ravi Dubey-Sargun Mehta Pregnancy

Ravi Dubey-Sargun Mehta Pregnancy: टीवी कपल रवि दूबे और सरगुन मेहता चर्चाओं में आ गए हैं, दरअसल मनोरंजन जगत की गलियारों में खबरें फैली हुईं हैं कि रवि दूबे और सरगुन मेहता अपनी शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से पूरे इंटरनेट की दुनिया में वायरल होने लगीं, जिसके बाद फैंस इन्हें बधाईयां भी देने लगें, वहीं अब सरगुन मेहता ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों में चुप्पी तोड़ी है।

सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर रवि दूबे और सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं, फैंस बधाईयां दे रहें हैं, लेकिन अब खुद सरगुन मेहता ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। जी हां। सरगुन मेहता ने तोड़ी देर पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया।

सरगुन मेहता ने अपने पोस्ट में लिखा, "पिछले दो सालों से हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में न्यूज़ हमसे पहले जान जाता है, इनके मुताबिक मैं प्रेग्नेंट हूं, वो भी इतने लंबे समय से। शांत रहिए और बेसलेस खबरें फैलाना बंद करिए, ऐसी खबरें लिखने से पहले हमसे और हमारी टीम से सच पूछने में ज्यादा समय नहीं लगता।" सरगुन ने अपने पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया और इसके साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने लिखा, "आप लोग हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे जाने, जिसके बारे में मुझे और रवि को अभी तक नहीं पता। बंद करिए..प्लीज़।" सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों को सिर्फ अफवाह कहा। बता दें कि रवि दूबे और सरगुन मेहता पूरी तरह अपने करियर पर ध्यान दे रहें हैं, जहां रवि दूबे अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं सरगुन मेहता पंजाबी इंडस्ट्री में धमाल मचा रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story