TRENDING TAGS :
Saurabh Dwivedi Family: पत्रकार से एक्टर बने सौरभ द्विवेदी की पत्नी कौन? कितने हैं बच्चे, जानिए
Saurabh Dwivedi Family: जाने माने पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने हाल ही में अपना एक्टिंग डेब्यू किया, वे नेटफ्लिक्स की कर्तव्य में नजर आ रहें हैं, लेकिन उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको सौरभ द्विवेदी की पत्नी और उनकी फैमिली के बारे में बताते हैं।
Saurabh Dwivedi Family
Saurabh Dwivedi Family: मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा है, उनकी पहली फिल्म कर्तव्य 15 मई से ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, जिसमें सैफ अली खान और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार हैं। सौरभ द्विवेदी इस फिल्म में विलेन का रोल अदा कर रहें हैं, हालांकि उनकी एक्टिंग की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, जी हां! सोशल मीडिया पर सौरभ द्विवेदी पर खूब मीम बन रहें हैं, उनकी तुलना अर्जुन कपूर से हो रही है। चर्चा में आए सौरभ द्विवेदी की पर्सनल लाइफ के बारे में भी लोग खूब सर्च कर रहे हैं, चलिए हम आपको उनकी पत्नी और उनके बच्चों के बारे में बताते हैं।
सौरभ द्विवेदी का उड़ा मजाक
सौरभ द्विवेदी का नाम मीडिया जगत में काफी मशहूर है, आज के समय में भला उन्हें कौन नहीं जानता होगी, पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बना चुके सौरभ द्विवेदी अब एक्टिंग में भी हाथ आजमाने चले थे, लेकिन उनकी एक्टिंग देख दर्शकों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दी है, सौरभ द्विवेदी को खूब ट्रोल किया जा रहा है, उनकी कर्तव्य मूवी की क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है और यूजर्स उनका जमकर मजाक उड़ा रहें हैं, विलेन के रोल में सौरभ द्विवेदी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
कौन हैं सौरभ द्विवेदी की पत्नी
सौरभ द्विवेदी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते हैं। सौरभ द्विवेदी की पत्नी के बारे में बताएं तो उनकी पत्नी का नाम गुंजन सांगवान है, गुंजन सांगवान एक कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, राइटर, ट्रैवलर और पूर्व पत्रकार हैं। सौरभ और गुंजन की लव मैरिज हुई है, बता दें कि इनकी पहली मुलाकात दिल्ली में जेएनयू (JNU) से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान हुई थी, दोनों एक ही बैच में थे।। कॉलेज के दिनों में दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने साल 2010 में शादी कर अपने रिश्ते की नई शुरुआत की। सौरभ द्विवेदी कई बार अपनी बीवी गुंजन के बारे में बता चुके हैं कि वो उनकी सबसे अच्छी दोस्त तो हैं ही और साथ ही साथ उनके जीवन में एक मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाती हैं।
सौरभ द्विवेदी और गुंजन के कितने हैं बच्चे
सौरभ द्विवेदी और गुंजन सांगवान के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। सौरभ ने अपने बच्चों को भी पूरी तरह मीडिया से दूर रखा है। सौरभ द्विवेदी और गुंजन सांगवान की बेटी का नाम गौरा है, जबकि बेटे का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।


