Bigg Boss में दोस्ती का होगा The End! एक हसीना की वजह से दुश्मन बनेंगे दो जिगरी दोस्त

Bigg boss 20 Upcoming: बिग बॉस के घर में एक नया लफड़ा देखने को मिलने वाला है, स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती का द एंड होने वाला है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Oct 2026 5:03 PM IST
Bigg Boss 20 Upcoming
X

Bigg Boss 20 Upcoming

Bigg Boss 20 Upcoming: बिग बॉस के घर में एक बार फिर नया लफड़ा देखने को मिलने वाला है। वैसे तो शो में आए दिन लफड़े हो रहें हैं, लेकिन अब दो जिगरी दोस्तों के बीच बहस होने वाली है, वो भी एक हसीना की वजह से। दरअसल हम बात कर रहें दो जिगरी दोस्तों Scout OP और Young DSA की, इनके रिश्ते में दरारें पड़ने वाली हैं, जो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो देख साफ है।

स्काउट खुद-यंग डीएसए बनेंगे दुश्मन?

बिग बॉस के घर में दोस्ती होना इतना आसान नहीं है, और यदि दोस्तियां हो भी जाती हैं तो उसे अंत तक निभाना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि टास्क, घर के माहौल और खेल के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कुछ ऐसे फैसले लेने होते हैं, जिसकी वजह से दोस्ती में दरारें पड़ ही जाती हैं। वहीं अब ऐसा ही कुछ बिग बॉस में देखने को मिला, घर के दो जिगरी दोस्त स्काउट ओपी और यंग डीएसए आपस में भिड़ गए, वो भी लव गिल की वजह से।


बिग बॉस 20 का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें लव गिल की वजह से स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच बहसबाजी होती दिख रही है। प्रोमो में स्काउट ओपी लव स्टोरी का पैर दबाते दिख रहें हैं, और उनसे स्लैप की सफाई करने की बात करते हैं, लेकिन लव गिल मना कर देती हैं, वहीं बेड पर लव गिल की प्लेट पड़ी रहती है, स्वाउट यंग से उसे हटाने और उसे धोने के लिए कहते हैं, स्काउट की ये बात यंग को जरा भी पसंद नहीं आती। इसी बात लेकर यंग डीएसए स्काउट पर भड़क जाते हैं और लव गिल को लेकर दो बातें भी सुना देते हैं। देखें प्रोमो -

स्काउट ओपी संग लव गिल की नजदीकियां

स्काउट ओपी और यंग डीएसए की नजदीकियां बढ़ती जा रहीं हैं, दोनों जिस तरह की हरकतें कर रहें हैं, उसे देख दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ता है। हालांकि जब सलमान खान ने वीकेंड के वार में स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते के बारे में पूछा तो लव ने कहा कि स्काउट मेरा भाई है। लव भले ही स्काउट को भाई बोल रहीं है, लेकिन उनकी हरकतें देख दर्शक कुछ और ही समझ रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story