TRENDING TAGS :
Cocktail 2 OTT Release: शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
Cocktail 2 OTT Release Date: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी पर रिलीज होगी जानिए
Cocktail 2 OTT Release Date (Image Credit- Social Media)
Cocktail 2 OTT Release: शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। यही नहीं फिल्म कॉकटेल 2 में दर्शकों को कॉकटेल फिल्म का गाना बंधु का रीमेक किया गया है। जिसे बंधु 2.0 के नाम से रिलीज किया गया है। इस गाने को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म सिनेमाघरों में 19 जून 2026 को रिलीज होगी। तो वहीं फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। चलिए जानते हैं कॉकटेल 2 कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी।
कॉकटेल 2 ओटीटी कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी (Cocktail 2 OTT Release Date)-
कॉकटेल फिल्म जोकि 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी भी लीड रोल में थी। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। अब जाकर इस फिल्म का सीक्वल आने जा रहा है। जिसे Cocktail 2 कहा जा रहा है, तो वहीं कॉकटेल 2 के सीक्वल में शाहिद कपूर, कति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस फिल्म में प्रीतम का संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के गीत हैं। दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉकटेल 2 सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 2 महीने बाद यानि अगस्त के महीने में रिलीज हो सकती है। लेकिन अभी तक फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की तारीख नहीं तय की गई है।
कॉकटेल 2 मूवी के बारे में (Cocktail 2 Movie Plot)-
ट्रेलर में फिल्म के मुख्य संघर्ष को दिखाया गया है, जिसमें कुणाल (शाहिद), दीया (रश्मिका) और एली (कृति) तीन दोस्त हैं, जो एक खूबसूरत विदेशी जगह की यात्रा पर निकले हैं। कुणाल और दीया शादीशुदा दिखाए गए हैं और प्यार तीनों के बीच के रिश्ते को बदल देता है। फिल्म में भावुक पलों के साथ-साथ कुछ हास्यप्रद दृश्य भी हैं, जैसे कि अंत में दीया और एली का एक-दूसरे पर बेतहाशा चिल्लाना। यह फिल्म प्यार और उसके विभिन्न रूपों की एक नई और आधुनिक पड़ताल होने का वादा करती है।


