Shahrukh Khan Birthday: शाहरूख खान के बर्थ-डे पर उनके घर के बाहर दिखा फैंस का पागलपन, देखें वीडियों

Shahrukh Khan Fans Video: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख कान का आज जन्मदिन है, उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस ने उनके घर के बाहर मनाया जश्न, देखें वीडियो

Shikha Tiwari
Published on: 2 Nov 2026 10:40 AM IST
Shahrukh Khan Fans Celebrate His Birthday
X

Shahrukh Khan Birthday Video (Image Credit-Social Media)

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार यानि शाहरूख खान अपना 61वॉ जन्मदिन आज सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरूख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ है। किंग खान ने एक टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरूआत की और आज बॉलीवुड के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध एक्टर में से एक हैं। जिनकी पॉपुलर्टी ना केवल भारत में ही अपितु विदेशों में भी है। शाहरूख खान के जन्मदिन के अवसर पर उनकी फिल्म किंग का पहला गाना रिलीज किया गया है। तो वहीं इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी शाहरूख खान के फैंस की दीवानगी साफ नजर आई है।

शाहरूख खान के बर्थ-डे पर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा (Shahrukh Khan Fans Celebrate His Birthday Video)-

शाहरूख खान की फैन फॉलोईंग काफी ज्यादा है। ये किसी से नहीं छुपा हुआ है कि उनके फैंस दुनियाभर में देखने को मिल जाएंगे। तो वहीं आज किंग खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस उनके घर के बाहर एकत्रित हुए हैं। ना केवल उनके घर के बाहर ही उन्होंने सड़को पर भी शाहरूख खान के जन्मदिन का जश्न मानते हुए दिखाई दिए हैं। शाहरूख खान के फैंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

तो वहीं शाहरूख खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस का एक और वीडियो सामने आया है। जैसा कि आप देख सकते हैं। शाहरूख खान के फैंस सड़क पर उनकी अपकमिंग फिल्म किंग का पोस्टर लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरूख खान की किंग मूवी का आज पहला गाना तू मिल जाए रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story