TRENDING TAGS :
King Movie Song: शाहरुख खान के गाने ‘तू मिल जाए’ ने मारी बाजी, टॉप 5 में शामिल
King Movie Song Tu Mil Jaaye: शाहरुख खान के गाने ‘तू मिल जाए’ ने मारी बाजी, ऑरमैक्स हार्टबीट्स की टॉप 5 गानों की लिस्ट में हासिल किया टॉप का स्थान
King Movie Song: शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग से गाना तुम मिल जाए ने ऑर्मेक्स हार्टबीट्स पर टॉप 5 सॉन्ग्स ऑफ द वीक की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। गाने द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि इस बात का सबूत है कि यह किस तरह से म्यूजिक लवर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, ऐसे में फैंस खुद को इसके हुकस्टेप को इंस्टाग्राम पर रीक्रिएट करने से रोक नहीं पा रहे हैं और इस तरह से यह ट्रैक सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है।
शाहरुख खान दीपिका पादुकोण किंग फिल्म का गाना टॉप 5 लिस्ट में शामिल (Shahrukh Khan Deepika Padukone Movie King Song Tu Mil Jaaye In Top 5 List)-
शाहरुख खान संग दीपिका पादुकोण की दिल जीतने वाली इलेक्ट्रिक ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री, दिल छू लेने वाला म्यूजिक और कमाल के विजुअल्स फैंस को फिर से इस जोड़ी से प्यार करने को मजबूर कर रहे हैं।
https://x.com/ormaxmedia/status/2120871206664753400?a=UeuQjf0kaquy0bc6r9M&s=46
‘तू मिल जाए’ के चार्ट में टॉप पर रहने और लोगों का दिल जीतने के साथ ही ‘किंग’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ रहा है। हर कोई शाह रुख खान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
शाहरुख खान की किंग को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जो कि इस 24 दिसंबर 2026 को सभी सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


