TRENDING TAGS :
Shahrukh Khan ने बीच में छोड़ी पढ़ाई, फिर भी बॉलीवुड के सबसे ज्यादा शिक्षित एक्टर में से एक
Shahrukh Khan Education: शाहरुख खान की एजुकेशन क्या है? जानिए किंग खान ने किस स्कूल और कॉलेज से पढ़ाई की, उनके पास कौन-सी डिग्री है
Shahrukh Khan Education ( Image Credit- Social Media)
Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को आज दुनिया भर में किंग खान के नाम से जाना जाता है। अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार पर्सनैलिटी और मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। आज शाहरुख खान अपना 61वा जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले शाहरुख खान कितने पढ़े-लिखे थे? उन्होंने कहां से पढ़ाई की और उनके पास कौन-सी डिग्री है? आइए जानते हैं शाहरुख खान की एजुकेशन से जुड़ी दिलचस्प बातें।
शाहरुख खान कितने पढ़े-लिखे हैं (Shahrukh Khan Education)-
शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल (St. Columba's School) से पूरी की थी। पढ़ाई के दौरान शाहरुख खान काफी होनहार छात्र थे। उन्हें खेलकूद में भी काफी दिलचस्पी थी। स्कूल में उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित Sword of Honour पुरस्कार भी मिला था।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज (Hansraj College) में दाखिला लिया। यहां उन्होंने अर्थशास्त्र (Economics) विषय से पढ़ाई की और ग्रेजुएशन पूरा किया।
इसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था। हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के कारण वह अपनी यह पढ़ाई पूरी नहीं कर सके।
शाहरुख खान की जिंदगी बताती है कि सफलता हासिल करने के लिए केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास, लगन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भी जरूरी है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से बॉलीवुड में वह मुकाम हासिल किया, जिसका सपना लाखों लोग देखते हैं।
शाहरुख खान को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से कला, सिनेमा और सामाजिक कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधियां भी मिल चुकी हैं (जैसे- बेडफोर्डशायर विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय, लॉ विश्वविद्यालय और ला ट्रोब विश्वविद्यालय) बॉलीवुड के सबसे पढ़े लिखे एक्टर में से एक हैं।


