King Movie: शाहरुख खान की किंग के लिए मेकर्स ने खर्च किए करोड़ों, बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन मूवी

King Movie Budget: शाहरुख खान की चर्चित फिल्म किंग ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 16 May 2026 8:13 PM IST
Shahrukh Khan King Movie Budget
X

Shahrukh Khan King Movie Budget

Shahrukh Khan King Movie Budget: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है, फिल्म दिसंबर महीने में रिलीज होने जा रही है, लेकिन अभी से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से बैक टू बैक शूटिंग के सेट से तस्वीरें लीक हो रहीं हैं, जिसने दर्शकों को उत्साहित भी कर दिया है, वहीं अब किंग मूवी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक इस फिल्म ने अभी से ही इतिहास रच दिया है, जी हां! किंग भारत की सबसे मंहगी एक्शन फिल्म बन चुकी है।

किंग बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म किंग को बहुत ही बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है, फिल्म का बजट भी काफी तगड़ा है, मेकर्स ने फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है, यही वजह है कि ये फिल्म भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग ने भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

किंग मूवी का बजट

शाहरुख खान की किंग को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, मेकर्स फिल्म पर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते, रिपोर्ट के अनुसार, किंग मूवी का कुल बजट 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जहां फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए है, वहीं बताया जा रहा है कि किंग मूवी की थियेट्रिकल राइट्स से तगड़ी डील हुई है, जी हां! फिल्म के केवल थियेट्रिकल राइट्स ही 250 करोड़ रुपए से अधिक में बिके हैं।

जल्द जारी होगा किंग मूवी का अगला पोस्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग मूवी का अगला पोस्टर मेकर्स एक खास दिन पर रिवील करने की प्लानिंग कर रहें हैं, जी हां! फिल्म का अगली झलक सुहाना खान के जन्मदिन पर जारी की जा सकती है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 22 मई को अपना जन्मदिन मनाने वालीं हैं, कहा जा रहा है कि सुहाना के जन्मदिन पर ही मेकर्स किंग की अगली झलक रिवील करने की प्लानिंग कर रहें हैं।

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहें हैं, इस फिल्म में बेहतरीन स्टार कास्ट नजर आने वाली है, शाहरुख खान के साथ ही इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अभय वर्मा जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story