King Movie के रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर हॉलीवुड की इस फिल्म की कॉपी होने का दावा

Shahrukh Khan King Movie Copy: शाहरूख खान के किंग मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने हॉलीवुड फिल्मों के कॉपी होने का दावा किया

Shikha Tiwari
Published on: 28 Nov 2026 12:04 PM IST
Shahrukh Khan King Hollywood Movie Copy
X

Shahrukh Khan King Movie Hollywood Copy (Image Credit-Social Media)

Shahrukh Khan King Movie: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म किंग जिसमें शाहरूख खान लीड रोल में है। शाहरूख खान की किंग मूवी का गाना डैडी कूल जिसमें उनके साथ करीना कपूर 15 सालों बाद साथ में नजर आई हैं रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का गाना हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है। इसके साथ ही किंग फिल्म की कहानी को भी नेटिजन्स सोशल मीडिया पर कॉपी बता रहे हैं।

शाहरूख खान की किंग मूवी हॉलीवुड की है कॉपी (Shahrukh Khan King Movie Hollywood Copy Netizens Trolled)-

शाहरुख खान और करीना कपूर स्क्रीन पर फिर से साथ आ गए हैं और उनके इस नए कोलेबोरेशन ने उनके पॉपुलर गाने छम्मक छल्लो की यादें ताज़ा कर दी हैं। दोनों आने वाली फिल्म किंग में डैडी कूल नाम के एक डांस नंबर के लिए फिर से साथ आ रहे हैं । उनकी सिज़लिंग केमिस्ट्री और एनर्जेटिक मूव्स गाने की अपील को और बढ़ा रहे हैं।

यह गाना बोनी एम के 1976 के डिस्को हिट गाने डैडी कूल का बॉलीवुड अडैप्टेशन है । इसे सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, हिंदी लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं, और इसे अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है। दोनों एक्टर्स वैभवी मर्चेंट के कोरियोग्राफ किए हुए डांस सीक्वेंस परफॉर्म करते हैं।

तो वहीं किंग मूवी का गाना रिलीज होने के बाद नेटिजन्स सोशल मीडिया पर इसको कॉपी बता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'किंग' फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' की हूबहू (फ्रेम-दर-फ्रेम) कॉपी थी, और अब तो नया गाना #डैडीकूल भी कॉपी कर लिया गया है।

जब दर्शकों के पास पहले से ही #डूम्सडे (Doomsday) का विकल्प मौजूद है, तो वे कोई रीमेक क्यों देखेंगे? #SRK

https://x.com/Only_4Salman/status/2126334681729954270?a=3Qh2KgDR37eO_CBPKyY&s=19

एक यूजर ने लिखा- 'किंग' फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' से कॉपी की गई है। साथ ही, नया गाना '#डैडीकूल' 1979 के बोनी एम (Boney M) के गाने 'डैडी कूल' से कॉपी किया गया है! और फिल्म का अंत देखना न भूलें, जिसमें शाहरुख खान आज के समय में भी 90 के दशक वाला वही पुराना पोज़ दे रहे हैं

https://x.com/IBeingAdarsh_/status/2126329349649596754?a=Syr0_9a4t2ddFah0JXk&s=19

एक यूजर ने लिखा- तो #DaddyCool असल में बोनी एम. (Boney M.) के "डैडी कूल" (Daddy Cool) की बस एक कॉपी है। यह फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' (Léon: The Professional) की कॉपी है, और यहाँ तक कि गाने भी कॉपी किए गए हैं। क्या #King में कुछ भी ओरिजिनल है? #ShahRukhKhan

https://x.com/Freak4Salman/status/2126343011227562223?a=8Uswp-H_BPEbUYZ5qxw&s=19

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'द किंग' फिल्म पहले से ही एक हॉलीवुड फिल्म की कॉपी थी, और अब मेकर्स ने इसके गाने भी कॉपी कर लिए हैं।

शाहरुख खान का हैरान करने वाला पतन।

https://x.com/ayaanpanda1/status/2126326912435753358?a=hA5pmHU1XxUoyYq2QLI&s=19


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story